दिशा की बैठक के दौरान मत्स्य कृषकों के साथ केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय।
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद खुद को युवा कहने वाले पटना और दिल्ली के नेता विदेश टूर पर हैं। उन्होंने कहा कि इसके उलट भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कंपकपाती ठंड में भी
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहार की राजनीति से भयभीत हो गए हैं। वे अब सलाह लेने के लिए विदेश में गए हैं। वे क्या सलाह ले रहे, ये तो पता नहीं, लेकिन जब-जब राहुल विदेश जाते हैं, भारत को बदनाम करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है: सांसद शांभवी
समस्तीपुर की सासंद शांभवी ने बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ये सीख है कि हम सभी हिंदुओं को एकजुट रहना है। हमें अपने धर्म के लिए आवाज उठाते रहना चाहिए। अगर हम अपने धर्म के लिए आवाज नहीं उठाएंगे, तो उसे कौन प्रोटेक्ट करेगा।
सांसद ने कहा कि बहुत जल्द एक प्लान आना चाहिए कि आगे चल कर हम लोगों को क्या करना चाहिए।

पत्रकारों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
दिशा की बैठक में केंद्र प्रायोजित योजना पर चर्चा
केद्रीय गृह राज्य मंत्री सह अध्यक्ष जिला विकास एवं समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) नित्यानंद राय की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाएं, पेंशन, शौचालय निर्माण का केंद्र प्रायोजित योजना की समीक्षा की गई।
बैठक में बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे इस पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजना लाभ लोगों तक पहुंचे इस दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मौके पर उपस्थित विधायक व सांसद, जिला परिषद अध्यक्ष, नगर निगम की चेयरमैन आदि ने अपना -अपना सुझाव दिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही योजना के बारे में भी समीक्षा की गई। इस बैठक में केंद्रय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राजद विधायक आलोक कुमार मेहता, रणविजय साहू, भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, जदयू विधायक अश्वमेध देवी, महेश्वर हजारी आदि उपस्थित थे।

पत्रकारों के सवालों का जबाव देती सांसद शांभवी
25 मत्स्य विपणन कीट का वितरण
इस मौके पर राज्य योजनांतर्गत मछुआ कल्याण योजना के तहत 25 मत्स्य विपणन किट का वितरण किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लघु मत्स्य कृषकों के आय में वृद्धि के साथ शिकार-माही में लागत कम करना एवं मछलियों को बाजार में आसानी से उपलब्धता एवं बिचौलिए से बचाव करना है। इसमें मत्स्य कृषकों की आजीविका में मदद मिलेगी एवं पारिवारिक आय में अभिवृद्धि होगी। इस किट के माध्यम से मछलियों को अधिक समय तक सुरक्षित, ताजा, एवं हाइजेनिक रूप से रखने में सहायता मिलेगी एवं निकटवर्ती दैनिक हाटों के जरिए मत्स्य उपभोक्ताओं को ताजी मछलियां मिल सकेगी।
समस्तीपुर को 60 मत्स्य विपणन किट का लक्ष्य प्राप्त है। इसमें एक पैकेज के रूप में फेंका जाल, गिल नेट, हॉडी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं इंसुलेटेड आईस बॉक्स देने का प्रावधान है। यह योजना शत प्रतिशत सरकारी अनुदान अर्थात निःशुल्क दी जा रही है। शेष विपणन किट का वितरण भी यथाशीघ्र की जाएगी।