वेनेजुएला पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई को लेकर भारत में भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बेतिया से भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इस घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारत इस पूरी स्थिति को संवेदनशीलता के साथ दे
डॉ. जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भारत के लिए वेनेजुएला के आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी तरह की कार्रवाई में वहां की जनता को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
विदेश मंत्रालय पूरे मामले पर नजर बनाए हुए
सांसद जायसवाल ने बताया कि वेनेजुएला में घट रही घटनाओं पर भारत सरकार का विदेश मंत्रालय पूरी नजर बनाए हुए है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मंत्रालय समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखेगा और कूटनीतिक तरीके से शांति की दिशा में प्रयास करेगा।
भाजपा सांसद ने इस बात पर बल दिया कि युद्ध या सैन्य कार्रवाई का सबसे अधिक असर आम नागरिकों पर पड़ता है। ऐसे में उन्होंने सभी देशों से संयम और मानवता का परिचय देने की अपील की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि किसी भी कार्रवाई में वेनेजुएला के नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
भारत संवाद और कूटनीति के रास्ते पर चलने वाला देश
डॉ. जायसवाल ने दोहराया कि भारत हमेशा से शांति, संवाद और कूटनीति के रास्ते पर चलने वाला देश रहा है। भारत का मानना है कि किसी भी विवाद का समाधान केवल बातचीत से ही संभव है, न कि हिंसा से।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.