आंदोलन की चेतावनी
दो दिन पूर्व ही बांसवाड़ा जिला कलेक्टर ने कुशलगढ़ अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस दौरान कई अनियमिता पाई जाने के कारण कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की थी। अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर जनता को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। धरने पर विधायक सहित ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, विजय खड़िया, पूर्व सरपंच छगन भाई खड़िया, हितेश रावत, सचिन तलेसरा, महेंद्र आदि साथ बैठे।
भाजपा अध्यक्ष ने भेजा पत्र
भाजपा के ज़िला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखकर चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की पैरवी की है। 13 जनवरी को भेजे पत्र में ठोस कदम उठाने की मांग पर मंत्री ने पद भरने को लेकर आश्वस्त भी किया है। गौरतलब है कि कुशलगढ़ के अलावा उपखंड के बड़ी सरवा, पाटन, छोटी सरवा व मोहकमपुरा में भी पद रिक्त हैं। इससे लोगों को उपचार के लिए गुजरात जाना पड़ रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.