मानसरोवर की सड़काें पर शुक्रवार रात दो कारों की रेसिंग मौत का कारण बन गई। पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में करीब साढ़े 9 बजे दो कारें रेसिंग करती हुई तेज रफ्तार में दौड़ रही थीं। इसी दौरान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंचते ही खरबास सर्किल के पास ऑ
घायलों में 5 एसएमएस, 5 ईएचसीसी, दो जयपुरिया अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं दो घायलों को जयपुरिया से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। मौके से पकड़े गए कार सवार रेनवाल निवासी पप्पू ने पुलिस को बताया कि दिनेश ने फोन कर उसे पत्रकार कॉलोनी के पास चौराहे पर बुलाया। इसके बाद दिनेश की कार से खरबास सर्किल की ओर निकले। पप्पू ने बताया कि कार की रफ्तार करीब 120 किमी तक थी। जिसके चलते मैंने कई बार उसे गाड़ी धीमी चलाने को कहा, लेकिन दिनेश नहीं माना।
हादसा होने के बाद चालक दिनेश व साथी सिपाही सहित तीन मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चालक दिनेश का सोलर का कारोबार है। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है वंदे मातरम् रोड पर दो कारें रेसिंग कर रही थी, तभी आगे चल रही ऑडी कार खरबास सर्किल से टकराकर अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद पीछे वाली कार वापस घूम गई, जिसकी पुलिस तस्दीक कर रही है।
टक्कर के बाद पलटी ऑडी
ये हुए घायल
- पारस पुत्र मानाराम मोदी निवासी जालौर
- मृदुल पुत्र विनोद लुहार निवासी तेजाजी चौक प्रताप नगर
- राकेश
- राजेंद्र खारोल पुत्र छीतरमल निवासी भाकरोटा
- दीपक निवासी मालपुरा
- हेमराज निवासी भीलवाड़ा
- छोटे लाल मीणा निवासी अलवर
- रवि जैन
- प्रकाश
- आशीष
- दीवान
सीएम के निर्देश के बाद मंत्री व सीएमओ के अधिकारी पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जोधपुर में थे। हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने सीएमओ के अधिकारियों को मौके और अस्पताल भेजने तथा स्वास्थ्य विभाग को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम के बेटे अभिषेक शर्मा, कुणाल शर्मा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल सहित कई अधिकारी एसएमएस अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले। दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पहले मौके पर पहुंचे और बाद में जयपुरिया अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।
लोगों में आक्रोश
हादसे के बाद मौके पर एकत्रित लोग उग्र हो गए और विरोध जताने लगे। अधिकारियों ने समझाइश कर लोगों को शांत कराया। वीआईपी विजिट के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मौके पर तैनात रहा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.