चंडीगढ PU में प्रदर्शन करते हुए छात्र और ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य।
पंजाब के होशियारपुर जिले के तलवाड़ा स्थित DAV स्कूल BBMB इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन अब चंडीगढ़ पहुंच गया है। स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ बनी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कार्यकर्ता चंडीगढ़ BBMB स्टेट कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के लिए पहुंच रहे थे।
इससे पहले ही उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी में ही डिटेन कर लिया गया और पुलिस चौकी में बंद कर दिया गया है। जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पीयू स्टूडेंटस ने पुलिस पोस्ट के बाहर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है और जोरदार नारेबाजी की जा रही है। यहां पर बड़ संख्या में चंडीगढ़ पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह प्रदर्शन पिछले काफी समय से चल रहा है। लोग भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) द्वारा स्कूल का प्रबंधन निजी बोलीदाताओं को सौंपने की योजना के खिलाफ शिक्षक, अभिभावक, छात्र और स्थानीय लोग संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला प्वाइंटस में समझिए
- DAV स्कूल पिछले 40 वर्षों से BBMB और DAV कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (DAVCMC), नई दिल्ली के सहयोग से संचालित हो रहा है। हालांकि BBMB का कहना है कि स्कूल पर हर साल ₹5 करोड़ से अधिक का खर्च आ रहा है, जो लगातार बढ़ रहा है।
- BBMB के अनुसार हालिया ऑडिट रिपोर्ट में पंजाब सहित साझेदार राज्यों ने स्कूल को लगातार घाटे में चलाने पर आपत्ति जताई है। इसी के चलते बोर्ड स्कूल को “नो प्रॉफिट, नो लॉस” मॉडल पर चलाने के लिए ओपन बिडिंग के जरिए नया प्रबंधन सौंपना चाहता है।
- 10 दिसंबर से लगातार धरना, आंदोलन 14वें दिन में प्रवेश, संयुक्त कार्रवाई समिति ने 10 दिसंबर 2025 से तलवाड़ा स्थित स्कूल परिसर में 24 घंटे का धरना शुरू किया था। 23 दिसंबर तक यह आंदोलन लगातार 14वें दिन में प्रवेश कर गया।
- 20 दिसंबर को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने स्कूल परिसर से BBMB के चीफ इंजीनियर कार्यालय तक मार्च निकालकर रैली की और प्रस्तावित फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन को और तेज करते हुए JAC ने 26 दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-19 स्थित BBMB चेयरमैन कार्यालय के बाहर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है।
- JAC ने लगाए पक्षपात के आरोप, DAV प्रबंधन बनाए रखने की मांग, JAC संयोजक रोहित ददवाल के नेतृत्व में यह आंदोलन चलाया जा रहा है। शिवम बख्शी और प्रो. हर्ष मेहता जैसे वक्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन को संबोधित किया।
- प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि BBMB एक आर्थिक रूप से कमजोर स्थानीय संस्थान को फायदा पहुंचाने के लिए DAV प्रबंधन को हटाना चाहता है, जबकि DAV प्रबंधन ने स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को वर्षों से बनाए रखा है।
- DAV कॉलेज मैनेजिंग कमेटी ने 18 दिसंबर को BBMB को पत्र लिखकर यह स्पष्ट किया था कि वह बिना किसी वित्तीय सहायता के भी स्कूल का संचालन जारी रखने को तैयार है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इसके बाद निजीकरण का कोई औचित्य नहीं बचता।
हाईकोर्ट पहुंचा मामला बढ़ते विरोध के बीच स्कूल के अभिभावकों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। अभिभावकों ने याचिका दायर कर BBMB के फैसले को चुनौती दी है और मौजूदा प्रबंधन व्यवस्था को सुरक्षित रखने की मांग की है। जहां एक ओर आंदोलन लगातार तेज हो रहा है, वहीं दूसरी ओर मामला अदालत में लंबित है। BBMB की ओर से अभी तक किसी तरह की राहत या फैसला वापस लेने की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में DAV स्कूल BBMB तलवाड़ा का भविष्य फिलहाल अधर में लटका हुआ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.