दैनिक व शासकीय कार्यों सहित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा प्रचार-प्रसार योजना अंतर्गत वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन उपायुक्त सहकारिता प्रदीप ठाकुर की उपस्थिति में किया गया। 2 जनवरी को सहकारिता विभाग कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर हमारी प्राथमिकताओं और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जिला सहकारी संघ के प्राधिकृत अधिकारी ने कहा कि यह कैलेंडर जल्दी जिले के सभी पैक्स समितियों एवं कोऑपरेटिव बैंक की शाखाओं में वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एस प्रसाद, पूर्णिमा घाणेकर, सहकारी निरीक्षक अवधेश चंद्राकर, गुणेश वैष्णव, अरविंद मिश्रा, तोषी भूआर्य, कृष्ण शरण ध्रुव व अन्य रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.