झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों के लिए मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन भंडारीदह के राजाबेड़ा स्थित दामोदर नदी तट पर किया गया। समारोह में चंद्रपुरा एवं नावाडीह प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल हुए। मिलन समारोह में बराडीह मुखिया प्रदीप वर्मा, भालमारा पंचायत के पूर्व मुखिया देवानंद महतो अपने दर्जनों कार्यकर्ता के साथ झामुमो पार्टी के प्रति आस्था वक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ली।
यहां राजू महतो ने कहा कि अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहा हूं। जिस कारण आज भी लोग का हमलोगों के प्रति विश्वास बना हुआ है। झामुमो पार्टी सभी वर्गों के लोगों को लेकर चलने का कार्य कर रही है। कहा कि मैं क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए दिन रात तत्पर हूं। कहा कि मिलन समारोह एवं वनभोज के बहाने सभी लोगों से मिलने का मौका मिलता है।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण के बाद मुखिया प्रदीप वर्मा ने कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र नेता विहीन हो गया है। इसे देखते हुए हमलोगों राजू महतो के नेतृत्व में झामुमो पार्टी का दामन थामे हैं, ताकि क्षेत्र का विकास करने में सहयोग कर सकें। इस दौरान चंद्रपुरा एवं नावाडीह प्रखंड के हजारों कार्यकर्ता सहित जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी, महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, झामुमो वरिष्ठ नेता मदन कुमार अग्रवाल, प्रमुख पूनम देवी आदि मौजूद थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.