बुरहानपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली भोले की बरात के दौरान दिए गए एक आपत्तिजनक बयान ने देर रात माहौल गर्मा दिया। बयान को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।
जानकारी के अनुसार, बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार द्वारा बाबरी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों को लेकर दिया गया बयान विवाद का कारण बना। बयान के विरोध में मुस्लिम समाज ने बाजार क्षेत्र में प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कोतवाली थाने पहुंचे और हालात की मॉनिटरिंग की। पुलिस ने समझाइश और सतर्कता के साथ स्थिति को नियंत्रण में रखा, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
ये भी पढ़ें- महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर युवती ने लगाए आरोप, कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने मांगा स्पष्टीकरण
देर रात शिकायत दर्ज
देर रात मुस्लिम समाज की ओर से सैय्यद रफीक ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार और आयोजन से जुड़े हिंदू नेता अमित वारुडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 299 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की शांति और सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने सभी समुदायों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.