इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। आज यात्रा की तैयारी को लेकर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चार ट्रांजिट कैंप में चारों धामों के होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, ट्रांसपोर्टर टूर ऑपरेटर और डंडी, कंडी व्यवसायियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने गढ़वाल आयुक्त को कई सुझाव दिए। होटल व्यवसायियों ने धामों में यात्रियों की संख्या की वैधता खत्म करने, यात्रियों के पंजीकरण में न्यूनतम शुल्क तय करने की मांग की।
ट्रांसपोर्टरों में टीजीएमओयू के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने कहा की चारधाम यात्रा के दौरान दूसरे राज्यों के वाहन बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंच जाते हैं, यह हरिद्वार से एक स्थान से संचालित किए जाते हैं, यह वाहन चालक मनमाने दामों में यात्रियों को चार धाम की यात्रा कराते हैं जिससे स्थानीय ट्रांसपोर्टों को नुकसान होता है।
उन्होंने प्रदेश में केयर ऑफ पर बाहरी राज्यों के वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने गढ़वाल आयुक्त को बताया कि रोडवेज में दूसरे राज्य के एक व्यक्ति की 50 बसें रोडवेज में अनुबंधित होकर संचालित हो रही हैं। उन्होंने इस प्रकार के ट्रांसपोर्टरों पर रोक लगाने की मांग की।
Uttarakhand: जलवायु परिवर्तन से मध्य हिमालय की जैव विविधता पर मंडरा रहा खतरा, बारिश का बदला स्वरूप