तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मल्हीपुर कला के मजरा मलंगगांव निवासी दुर्गा प्रसाद भार्गव (13) सोमवार शाम पेड़ से गिर गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने बताया कि दुर्गा प्रसाद सोमवार शाम बकरी चराने के लिए पास के बाग में गया था। वहां पेड़ पर चढ़कर बकरियों को खिलाने के लिए पत्ते तोड़ रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर पेड़ से गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद रोते बिलखते परिजन बाग में पहुंचे और दुर्गा प्रसाद को सीएचसी पहुंचाया। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी अंकुर वर्मा ने बताया किसी ने भी सूचना नही दी है, जानकारी करवाई जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.