फाजिल्का जिले में पुलिस ने तरनतारन इलाके में दो लोगों की हत्या के आरोप में वांटेड आरोपी जग्गा को फाजिल्का से गिरफ्तार किया है । बता दे कि AGTF और फाजिल्का पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह गिरफ्तारी हुई है । बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तरनतारन पुलिस के हवाले कर दिया है । जानकारी देते हुए फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि AGTF और फाजिल्का पुलिस ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई की है । जिसमें पुलिस ने तरनतारन जिले में दो हत्या करने के वांटेड आरोपी जग्गा को फाजिल्का जिले से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । लंबे समय से था फरार पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की धरपकड़ में नहीं आ रहा था। AGTF और फाजिल्का पुलिस ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी को पकड़ लिया गया। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर फाजिल्का पुलिस द्वारा उसे तरनतारन पुलिस के हवाले कर दिया गया है । और आगे की कार्यवाही अब तरनतारन पुलिस द्वारा की जा रही है ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.