पांच कांग्रेसी परिवार का फोटो जो आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
तरनतारन जिले की खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के गांव बेगेपुर में पांच कांग्रेसी परिवार आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। यह घटनाक्रम सरपंच सुखचैन सिंह बेगेपुर की प्रेरणा से हुआ। इस अवसर पर विधायक सरवन सिंह धुन ने कहा कि पंजाब सरकार के जनहितैषी कार्यों
विधायक धुन ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों को पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है और साल 2026 को ‘विकास के साल’ के तौर पर मनाया जाएगा।
सभी परिवारों को मिलता है 10 लाख तक मुक्त इलाज
पंजाब सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विधायक सरवन सिंह धुन ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जो इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान कर रहा है।
धुन ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके घोषणापत्रों में स्वास्थ्य क्षेत्र का कोई जिक्र नहीं था, जिससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि महंगे इलाज के कारण गांवों में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज इलाज कराने से कतराते थे, क्योंकि वे अपने परिवारों को कर्ज में नहीं डुबोना चाहते थे।
विधायक बोले-अब शून्य बिजली बिल आ रहे हैं
विधायक ने जोर दिया कि लोगों को मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सरकारों का कर्तव्य है। मुफ्त घरेलू बिजली सुविधा को आम लोगों के जीवन में एक बड़ा बदलाव बताते हुए विधायक धुन ने कहा कि पंजाब के 90 प्रतिशत घरों में अब शून्य बिजली बिल आ रहे हैं।
इससे लोगों को आर्थिक राहत मिली है। उन्होंने रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) को जीवन बचाने वाली शक्ति बताया। विधायक धुन के अनुसार, इस फोर्स के गठन से सैकड़ों जानें बची हैं और सड़क दुर्घटनाओं में 48 प्रतिशत की कमी आई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.