लोहारू रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब यात्रियों व स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक को केरल की एक हिंदू युवती के साथ पकड़ लिया। युवक की पहचान मोहम्मद फैयाज के रूप में बताई जा रही है, जो स्वयं को गुजरात का निवासी बता रहा है। युवती ने युवक को अपना परिचित मानने से इनकार किया है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार युवक द्वारा युवती को कुछ खिलाने-पिलाने की आशंका जताई गई है, जिससे उसकी स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। पूछताछ के दौरान युवक ने अपने दोनों मोबाइल फोन पूरी तरह से रिसेट कर दिए, जिससे लोगों का शक और गहरा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक रैपीडो चालक बताया जा रहा है, जो युवती को करीब 500 किलोमीटर दूर लेकर आया, जबकि दोनों के बीच कोई आपसी संबंध नहीं पाया गया। इस घटना को लेकर लव जिहाद, मानव तस्करी या अन्य देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलते ही लोहारू रेलवे स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। शिकायत सौंपने वालों में प्रदीप कुमार, अक्षय शास्त्री, नवीन और ओमवीर सहित कई लोग शामिल रहे। लोगों के अनुसार युवक रेवाड़ी–सीकर ट्रेन से यात्रा करते हुए लोहारू पहुंचा था, जहां उसे संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। इस संबंध में लोहारू जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उन्हें लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले की जानकारी सीनियर अधिकारियों, एसएचओ एवं डीएसपी को दे दी गई है। युवक के दोनों मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य पहचान पत्रों की जांच की जा रही है तथा पूरे मामले की गहनता से पूछताछ जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.