प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक इटारसी में आयोजित शादी समारोह में ढोल-ताशे बजाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास ढोल उठाने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर दूसरे पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें- बेटी से दरिंदगी: शिवपुरी शर्मसार; शराब के नशे में हैवान बना पिता, अपनी नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक बाहर से आए हुए मजदूर हैं और पेशे से ढोल-ताशा बजाने का काम करते हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं।
बुरहानपुर में मजदूर पर चाकू से जानलेवा हमला
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.