फतेहाबाद। आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी से 12 फरवरी तक सूर्य नमस्कार अभियान आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य योग को जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योग कोऑर्डिनेटर, स्पेशलिस्ट और सहायकों के साथ बैठक कर ड्यूटी निर्धारित की गई। विभिन्न गांवों, स्कूलों, महाविद्यालयों और सरकारी विभागों में पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत सूर्य नमस्कार के शारीरिक और मानसिक लाभों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित किया जाएगा। हरियाणा योग आयोग ने जिले में 1,00,000 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए विशेष योग सत्र, जागरूकता कार्यक्रम और सामूहिक अभ्यास का आयोजन भी किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.