Kitchen garden methi growing tips : बस्तर में सागर कश्यप ने लोकल 18 को बताया कि मेथी भाजी घर में आसानी से उगाई जा सकती है, कम खर्च में 30 किलो तक उत्पादन मिलता है और 25 दिन में खाने लायक तैयार हो जाती है.
इन नियम को करें फॉलो
मेथी भाजी उगाना बेहद ही आसान है. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर घर पर मेथी भाजी उगा सकते हैं. इसमें बीमारियों का प्रकोप भी ज़्यादा नहीं लगता है.वहीं, आप जैविक तरीके से इस भाजी का उत्पादन कर सकते हैं. यह भाजी 25 दिन में खाने के लिए तैयार हो जाती है.साथ ही, इस भाजी को ज़्यादा देखरेख की भी ज़रूरत नहीं पड़ती है.
लोकल 18 की टीम ने मेथी भाजी उगाने वाले ग्रामीण सागर कश्यप से बातचीत की. सागर कश्यप का कहना है कि मेथी भाजी लगाने के लिए फावड़े से मिट्टी खोदकर उसे भुरभुरी कर लेनी चाहिए. इसके बाद गोबर खाद डालनी चाहिए. फिर बीज की बुवाई कर देनी चाहिए. अगर बीज दिखें, तो उन्हें गोबर खाद से ढक देना चाहिए.
बीमारियों का प्रकोप भी ज़्यादा नहीं लगता
मेथी भाजी की फसल में पानी का विशेष ध्यान देना चाहिए. मेथी भाजी में ज़्यादा पानी नहीं देना चाहिए. मैंने गोबर खाद के अलावा किसी अन्य खाद का प्रयोग नहीं किया है. इसमें बीमारियों का प्रकोप भी ज़्यादा नहीं लगता, क्योंकि इसे जल्दी खाने के लिए उखाड़ लिया जाता है. मैंने पाँच रुपये वाला मेथी भाजी का बीज खरीदा था.इस भाजी को मैंने तीन क्यारियों में लगाया है. इसमें 100–200 रुपये तक का खर्च आता है और इससे 30 किलो तक उत्पादन हो सकता है .यह भाजी 25-30 दिन में खाने लायक तैयार हो जाती है. कुछ भाजी को बेच भी देंगे. तीन से चार दिन में यह भाजी में अंकुरण आ जाता है. मैं 50-60 रुपए वाला बीज पैकेट लाया था जिसको तीन बार लगाऊंगा.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.