Bokaro Success Story : झारखंड में बोकारो के रहने वाले प्रकाश महतो मुर्गी पालन करते हैं. 400 मुर्गियों से शुरुआत करने वाले प्रकाश के पास आज 1000 मुर्गियां हैं. वह घर बैठे ही 70000 की लागत में 2 लाख रुपये आसानी से कमा लेते हैं. आज वह अपने इलाके के किसानों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं.
आज हैं प्रकाश के पास 1000 मुर्गियां
प्रकाश महतो ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि वह पिछले 3 सालों से मुर्गी पालन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. इस काम की शुरुआत का आइडिया उन्हें यूट्यूब वीडियो से मिला. इसके बाद उन्होंने 400 मुर्गियों के पालन से शुरुआत की. आज प्रकाश के पास करीब 1000 मुर्गियां हैं. आज मुर्गी पालन की बदौलत उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है.
22 दिनों में बिक्री के लिए तैयार हो जाती हैं मुर्गियां
प्रकाश ने आगे बताया कि मुर्गी पालन छोटे किसानों के लिए एक बेहतर और लाभकारी व्यवसाय है. क्योंकि यह ऐसा व्यवसाय है, जिसमें मुर्गियां मात्र 22 दिनों में बाजार में बिक्री के लिए तैयार हो जाती हैं. इससे कम समय में अच्छा मुनाफा देखने को मिलता है, लेकिन मुर्गी पालन में सबसे अधिक अनुभव और सावधानी की जरूरत होती है. क्योंकि मुर्गियों को नियमित देखभाल, समय पर दाना-पानी, वैक्सीनेशन और ठंड के मौसम में विशेष देखभाल के साथ ही हीटर की व्यवस्था जरूरी होती है. उन्होंने बताया कि इस व्यवसाय में मुनाफा मुख्य रूप से मुर्गियों की मृत्यु दर (मोर्टेलिटी) और उनके वजन पर निर्भर करता है.
1000 मुर्गियों पर आती है ₹70000 लागत
वहीं, सर्दियों के दौरान बाजार में मुर्गियों की मांग हमेशा बनी रहती है, जिससे मुर्गी पालक 20 से 40 प्रतिशत तक का मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं. जहां होलसेलर में चूजों की कीमत सीजन के अनुसार 26 रुपये से लेकर 40 रुपये प्रति चूजा तक होती है. वहीं, चूजों के दाना, दवा और शेड सहित 1000 मुर्गियों के पालन में करीबन 70 हजार रुपये तक की लागत आती है. इस बिजनेस में मार्केट में प्रति किलो मुर्गी का औसतन रेट 120 से 140 रुपये होता है, जिससे 2 किलो से अधिक 260 रूपये प्रति मुर्गी की बिक्री होती है. ऐसे में 800 मुर्गियों की के रेट पर 2 लाख रूपये आसानी से कमाया जा सकता है.
उन्होंने बताया कि मुर्गी पालन के इच्छुक 200 से 300 मुर्गियों के छोटे स्तर पर भी शुरूआत कर सकते हैं. इसके साथ ही घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं. इस काम को शुरू करने से पहले ट्रेनिंग लेने से नुकसान का डर कम होता है और बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है. ऐसे में मुर्गी पालन से पहले किसानों को ट्रेनिंग ले लेनी चाहिए.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.