Chhapra Success Story : छपरा के अभिषेक उपाध्याय ने राजापुर गांव में मछली और 1000 बत्तख पालन कर रहे हैं. इससे वह डबल कमाई कर रहे हैं. बता दें कि अभिषेक डेली 900 अंडों की भी बिक्री करते हैं.
तालाब में किए हैं 1000 बत्तख पालन
अभिषेक उपाध्याय जिस तालाब में मछली पालन करते हैं. उसी के किनारे 1000 बत्तख पालन भी किए हुए हैं. रात में बत्तख फॉर्म में बंद कर दिया जाता है. सुबह फार्म खोलते ही तालाब में बत्तख चारे की तलाश में उतर जाती हैं. इस तरह से चारा का भी पैसा बच जाता है. उनका चारा में भी कम खर्च लगता है. तालाब से कीड़ा मकोड़ा और मछली पकड़ कर बतख अपना चारा बना लेती हैं.
900 अंडों की डेली करते हैं बिक्री
वहीं, तालाब से साल में एक से दो बार मछली निकाल कर बेच देते हैं. जबकि 1000 बत्तख प्रतिदिन 800-900 अंडे देती हैं. जहां एक अंडा 8 से 12 रुपए में बेच दिया जाता है. इस तरह से अभिषेक के द्वारा डबल कमाई करने का जरिया बनाया गया है. यह बिजनेस आसानी से किया जा सकता है. मछली के साथ बत्तख पालन करके डबल कमाई किसान कर सकते हैं.
अभिषेक उपाध्याय ने लोकल 18 से बताया कि किसी काम के लिए वह मुजफ्फरपुर गए हुए थे. जहां उन्हें मछली पालन के साथ बत्तख पालन करने का आइडिया देखने को मिला. यह आइडिया उन्हें काफी पसंद आया. उसके बाद उन्होंने अपने यहां इस बिजनेस को शुरू किया. यह आइडिया आसपास के किसानों को भी खूब पसंद आ रहा है.
इस तरह करते हैं डबल कमाई
उन्होंने बताया कि किसान मछली के साथ बत्तख पालन करके डबल कमाई कर सकते हैं. साल में एक से दो बार तालाब से मछली निकल कर बेचा जा सकता है. मछली को चारा भी कम देना पड़ेगा. इस तरह से मछली के चारे का भी पैसा बच जाता है. बत्तख तालाब से अपने चारे की व्यवस्था कर लेती हैं, जिससे बत्तख के भी चारा का पैसा बच जाता है. इस आइडिया से बिजनेस करने पर खर्च कम आता है और कमाई ज्यादा होती है. इस तरह से वह बत्तख के अंडे, मछली और बत्तख बेचकर घर बैठे तगड़ी कमाई कर लेते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.