विश्व विख्यात बाबा खाटूश्याम की नगरी खाटूश्यामजी में फरवरी माह में बाबा का वार्षिक मेला आयोजित होने वाला है, जो 11 दिन तक चलेगा और लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। लेकिन मेले से पहले ही खाटू कस्बे में आवारा कुत्तों की समस्या बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक ही दिन में इन कुत्तों ने आठ लोगों को घायल कर दिया। इस साल अब तक करीब 51 लोग डॉग बाइट के शिकार हो चुके हैं। खाटूश्यामजी अस्पताल के PMO डॉ. गोगराज सिंह ने बताया कि जब-जब खाटू में भीड़ बढ़ती है, तब-तब कुत्तों के हमले के मामले भी बढ़ जाते हैं।
ये भी पढ़ें: बेटियों की जिद बनी प्रेरणा, 40 साल बाद थामा किताबों का साथ, 68 साल की उम्र में विधायक ने दी परीक्षा
इस बार कुत्तों ने तीन स्थानीय लोगों सचिन, प्रियंका और गणेशाराम पर हमला किया, जबकि गुजरात से आए दर्शनार्थी धर्मेश, जयपुर ग्रामीण निवासी पप्पू, नालंदा निवासी रागिनी, आगरा निवासी अमित जाट और महाराष्ट्र निवासी संदीप भी इनके शिकार बने। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार और एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद घर भेज दिया गया। हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं है। नगर प्रशासन और पालिका से मांग की जा रही है कि वे आवारा कुत्तों को आबादी क्षेत्र और खाटू कस्बे से दूर शिफ्ट करें, ताकि आगामी फाल्गुनी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.