उदयपुर के भटेवर में सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी ने रोबोट काउंसलर आईरा आज शुरू किया गया।
उदयपुर के भटेवर स्थित सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी (SPSU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश के लिए इन हाउस एआई संचालित रोबोट काउंसलर आईरा शुरू किया है।
विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट वाइस चांसलर डा. पृथ्वी यादव ने बताया कि उद्योग आधारित पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा देना तथा उन्हें राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदार बनाना है। विवि में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं।
प्रो. प्रसून चक्रवर्ती ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने दिन-रात कड़ी मेहनत कर कम लागत में दो रोबोट विकसित किए हैं जो एआई तकनीक की दिशा में छात्रों की बढ़ती दक्षता का प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि एसपीएसयू द्वारा पूर्णतः इन हाउस डिजाइन एवं निर्मित एआई संचालित प्रवेश सहायता रोबोट आईरा संभावित विद्यार्थियों को रियल टाइम में प्रवेश संबंधी जानकारी प्रदान करता है। यह स्वदेशी नवाचार, डिजिटल परिवर्तन एवं छात्र केंद्रित सेवाओं के प्रति विश्वविद्यालय के दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है।
डा.पृथ्वी यादव ने बताया कि प्लेसमेंट के क्षेत्र में गत वर्ष विश्वविद्यालय में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ था जबकि वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में अब तक 70 प्रतिशत से अधिक प्लेसमेंट हो चुका है।
आईरा को लेकर जानकारी देते विवि के प्रेसिडेंट डा. पृथ्वी यादव।
उन्होंने बताया कि अपने कौशल विकास प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए एसपीएसयू ने बजाज ऑटो के सहयोग से कौशल एवं व्यावसायिक केंद्र विकसित किया है। इसके अंतर्गत सर्विस टेक्नीशियन एक्सीलेंस प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है।
रजिस्ट्रार प्रो. उदयप्रकाश सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में साइकिलों का उपयोग और ई-रिक्शा एवं सीएनजी बसों का संचालन किया जा रहा है जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई जा सके और हरित परिवहन को बढ़ावा मिले। विवि में 2 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डा. राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.