हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के छात्रा स्कूल में चल रही अंडर-19 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार को 45-36 से हराकर हिमाचल प्रदेश की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ सात अन्य टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इनमें हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। तीसरे दिन प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने राजस्थान को 48-32 अंकों से पराजित किया। इसके अलावा महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 39-22, दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 49-24, उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 37-35, मध्य प्रदेश ने उत्तराखंड को 33-31, छत्तीसगढ़ ने पश्चिम बंगाल को 49-21 और तमिलनाडु ने केरल को 43-14 के अंतर से पराजित किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.