Ranchi News: रांची में बिजली विभाग ने चेतावनी दी है कि तीन महीने बाद 200 रुपए से कम बैलेंस वाले 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं की बिजली काटी जाएगी. इसके अलावा जिन घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं, वहां भी जल्द मीटर लगाए जाएंगे.
अब तक क्यों नहीं कटती थी बिजली
दरअसल, अब तक जीरो बैलेंस पर बिजली इसलिए नहीं काटी जाती थी, क्योंकि अगर ऐसा किया जाता तो आधी आबादी की बिजली काटनी पड़ती. इससे सब स्टेशन और पावर ग्रिड पर लोड काफी बढ़ जाता और गंभीर तकनीकी समस्या आ सकती थी. लेकिन अब इन समस्याओं से निपटने के लिए बिजली विभाग पूरी तरह तैयार है. विभाग की ओर से रांची के करीब 70 प्रतिशत घरों को चेतावनी दी गई है कि तीन महीने के अंदर उनकी बिजली काट दी जाएगी.
रखी जा रही है नजर
इस संबंध में अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने बताया कि रांची विद्युत आपूर्ति अंचल द्वारा हर तरह के बकायेदार उपभोक्ताओं पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि रांची में लगभग 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं का बैलेंस 200 रुपए से कम है. तीन महीने बाद ऐसे सभी उपभोक्ताओं की बिजली काटी जाएगी. जिन उपभोक्ताओं का बकाया कम है, लेकिन वे लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनकी बिजली अभी से काटी जा रही है.
जिन्होंने किया है आवेदन, उन्हें मिलेगी राहत
उन्होंने बताया कि अब तक रांची शहर में 25 से 30 हजार उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा चुकी है. ऐसे में जो लोग अपना बैलेंस 200 रुपए से कम रखते हैं, उन्हें सतर्क हो जाने की जरूरत है. आगे उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे उपभोक्ता भी हैं जिनका बकाया काफी ज्यादा हो चुका है. उन्होंने अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में किस्त में भुगतान के लिए आवेदन दिया है, ऐसे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.
लेकिन जिन लोगों ने आवेदन नहीं दिया है, वे जब तक पूरी किस्त जमा नहीं करेंगे, तब तक उनके घर की बिजली बहाल नहीं की जाएगी. साथ ही आने वाले कुछ दिनों में रांची नगर निगम क्षेत्र के बचे हुए 30 से 35 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे. अभी सिर्फ इतने ही घरों में मीटर लगना बाकी है. इन घरों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद नगर निगम क्षेत्र का लक्ष्य पूरा हो जाएगा.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.