गुरुग्राम में स्विफ्ट कार से स्टंट करने वालों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन सिग्नेचर ग्लोबल दक्षिण सोसाइटी के बाहर स्विफ्ट कार में खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। भौंडसी थाना पुलिस ने स्टंटबाजी में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। ये लोग अपने मकान मालिक
आरोपियों की पहचान विवेक कुमार (20 वर्ष) निवासी चकलाजुदिन, जिला गाजीपुर (उत्तर-प्रदेश), मोहमद सनम (20 वर्ष) निवासी सिहिमा खुर्द, जिला समस्तीपुर (बिहार) व दुर्गेश (23 वर्ष), निवासी कमंडलपुर, जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया
तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें आरोपी थाना भौंडसी के अंतर्गत सिग्नेचर ग्लोबल दक्षिण के पास एक्सप्रेस-वे पर एक कार में सवार होकर खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे।
सोशल मीडिया वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गाड़ी चालक द्वारा स्वयं व अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डालने की गंभीर लापरवाही के मद्देनजर थाना भौंडसी में केस दर्ज किया गया। गुरुवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गुरुग्राम में स्विफ्ट कार से स्टंट करने वालों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
दो बेरोजगार, एक मोबाइल शॉप चलाता है
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी दुर्गेश की सरस्वती इनक्लेव में मोबाइल की दुकान है और आरोपी विवेक कुमार एवं मोहम्मद सनम 11वीं कक्षा तक पढ़ने के बाद कोई काम नहीं करते। ये तीनों सरस्वती इनक्लेव में किराए के कमरे में रहते हैं। आरोपियों ने अपने मकान मालिक से उसकी स्विफ्ट कार मांगकर स्टंटबाजी करने की वारदात को अंजाम दिया था।

सख्त कार्रवाई कर रही पुलिस
पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं स्टंटबाजी न करें। ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा त्वरित सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.