Makar Sankranti Special Recipe: मकर संक्रांति पर घर पर सफेद और काले तिल के लड्डू बनाने के लिए खुजरी का शुद्ध गुड़ इस्तेमाल करें. हाइजीनिक तरीके से तैयार किए गए ये लड्डू स्वादिष्ट और लजीज होने के साथ त्योहार की परंपरा में भी खास महत्व रखते हैं. इस रिपोर्ट में लड्डू बनाने की पूरी विधि और उनकी खासियत बताई गई है.
खजुरी गांव में होती है शुद्ध गुड़ और तिल की तैयारी
अतीन्द्रिय विश्वास ने लोकल 18 को बताया कि सरगुजा जिले के खजुरी गांव में गन्ने की खेती की जाती है. इसी गांव से गन्ने का रस निकालकर पारंपरिक तरीके से शुद्ध गुड़ तैयार किया जाता है. इसी गुड़ का उपयोग सफेद तिल और काले तिल के साथ लड्डू बनाने में किया जाता है. गांवों में तिल की खेती भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जिससे पूरा व्यंजन स्थानीय संसाधनों पर आधारित होता है.
मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू का विशेष महत्व
अतीन्द्रिय ने बताया कि तिल के लड्डू खासतौर पर मकर संक्रांति पर्व पर ही बनाए जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तिल और गुड़ का सेवन शुभ माना जाता है. मान्यता है कि तिल-गुड़ खाने से शरीर को गर्मी मिलती है और आपसी संबंधों में मिठास आती है.
तिल के लड्डू बनाने की पारंपरिक विधि
अतीन्द्रिय विश्वास के अनुसार तिल के लड्डू बनाने की विधि बेहद सरल है. सबसे पहले कढ़ाही में शुद्ध गुड़ को गर्म किया जाता है. जब गुड़ में सही तार आने लगती है, तब उसमें तिल मिलाए जाते हैं. इसके बाद इस मिश्रण को हाथों से लड्डू का आकार देकर तैयार किया जाता है. सफेद तिल और काले तिल के अनुसार लड्डुओं का रंग भी अलग-अलग दिखाई देता है.
स्वाद और सेहत, दोनों में भरपूर
स्वाद के बारे में पूछे जाने पर अतीन्द्रिय ने बताया कि तिल के लड्डू बेहद स्वादिष्ट होते हैं. इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी माने जाते हैं. तिल में मौजूद पोषक तत्व और गुड़ की प्राकृतिक मिठास शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है, खासकर सर्दियों के मौसम में.
बाजार के बजाय घर के बने लड्डुओं पर भरोसा
अतीन्द्रिय विश्वास ने साफ तौर पर कहा कि वे बाजार से तिल के लड्डू नहीं खरीदते. उनका मानना है कि बाजार में मिलने वाले लड्डुओं में शुद्धता की कमी हो सकती है और व्यावसायिक लाभ के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, घर पर बनाए गए लड्डू पूरी तरह स्वच्छ और सुरक्षित होते हैं.
हाइजीनिक लड्डू घर बैठे कैसे बनाए
अतीन्द्रिय ने बताया कि घर पर बनने वाले तिल के लड्डुओं में किसी भी तरह के केमिकल का उपयोग नहीं होता है. शुद्ध गुड़, तिल और देसी घी से हाइजीनिक तरीके से तैयार किए गए ये लड्डू ज्यादा भरोसेमंद और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं. यही वजह है कि आज भी खजुरी गांव में लोग पारंपरिक तरीके से ही मकर संक्रांति के लिए तिल के लड्डू बनाना पसंद करते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.