जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव मल्हा माजरा में बुधवार देर रात एक मकान में लूट के इरादे से चार बदमाश घुसे. पहले तो बदमाशो ने घर में साहिल और उसकी मां को बंधक बनाया और फिर घर में लूट के लिए सामान इक्कठा करना शुरू किया. जब साहिल और उसकी मां ने इसका विरोध करना शुरू किया तो पहले तो बदमाशों ने मां को पीटा और फिर उसे कमरे में बंद कर दिया. बाद में साहिल को चाकुओं से गोद दिया औऱ फिर चारों बदमाश मौके से फरार हो गए. हिम्मत करके साहिल की मां ने पड़ोसियों से संपर्क किया और घायल अवस्था में साहिल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां साहिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
खेतीबाड़ी करता था साहिल
साहिल के चाचा जयभगवान ने बताया कि उनका भतीजा खेतीबाड़ी करता था और चोरों ने घर में घूसकर लूटपाट की और फिर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि साहिल घर के एक कमरे में सो रहा था. वह 21 साल का था. उधर, सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव मल्हा माजरा के रहने वाले साहिल को चाकू लगने से घायल हुआ है और उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई. मां ने बताया कि चार बदमाशों ने घर में घुसे और लूट की. आरोपियों को वह नहीं पहचानती है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.