Gohana road accident : हरियाणा के गोहाना में हुए इस भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया है. इस दुर्घटना में एक साथ चार परिवारों पर कहर टूट पड़ा. शादी से लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. मारे गए सभी युवक रोहतक जिले के रहने वाले थे. सभी गांव भावड से शादी निपटाकर लौट रहे थे. चार युवकों की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए.
कहा जा रहा है कि घडवाल से भावड रोड पर HR 98 B 9988 नंबर की काली स्कॉर्पियो अनबैलेंस होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. गाड़ी में कुल सात युवक सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में गोलू (गांव घुसकानी, रोहतक), अंकुश पुत्र जयपाल (गांव खिडवाली), दीपक (गांव खिडवाली) और साहिल पुत्र सतबीर (गांव खिडवाली) की मौत हो गई. चारों की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है. गोलू शादीशुदा था, जबकि अन्य तीन युवक अविवाहित थे. एक साथ चार युवकों की मौत से गांवों में शोक की लहर दौड़ गई.
दो युवक पीजीआई में
हादसे में अंकित पुत्र राजकिशन (गांव खिडवाली) और सागर पुत्र दया किशन (गांव खिडवाली) गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज खानपुर में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. हादसे में मोहित पुत्र अशोक (गांव खिडवाली) को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बताया जा रहा है. चार युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव खिडवाली, घुसकानी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.