Godda News: गोड्डा मेला में लगे इस फर्नीचर बाजार में मात्र 32 हजार रुपए में पूरा कन्यादान फर्नीचर सेट दिया जा रहा है. इस ऑफर के तहत 32 हजार रुपए में एक सामान्य पलंग के साथ पांच जरूरी फर्नीचर, कुर्सी, टेबल, ड्रेसिंग टेबल, मिडकेस और गद्दा मुफ्त में दिया जा रहा है. वहीं, 32 हजार रुपए में दीवान पलंग के साथ यही सभी पांच फर्नीचर कन्यादान ऑफर के तहत पूरी तरह मुफ्त दिए जा रहे है.
फर्नीचर विक्रेता आजम खान ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि वे गोड्डा मेला में विशेष रूप से शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए यह धमाका ऑफर लेकर आए है. उन्होंने बताया कि इस महंगाई के दौर में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बेटी की शादी करना काफी मुश्किल हो गया है. ऐसे में यह ऑफर कन्यादान करने वाले पिता के लिए बहुत राहत भरा है. आजम अंसारी ने यह भी बताया कि गोड्डा ही नहीं, बल्कि देश के किसी भी कोने में फर्नीचर की ट्रांसपोर्टिंग की सुविधा उपलब्ध है, हालांकि ट्रांसपोर्टिंग का खर्च ग्राहक को स्वयं उठाना होगा.
इस ऑफर का लाभ लेने आए जनार्दन महत्व ने बताया कि वे गोड्डा जिले के ललमटिया क्षेत्र से मेला में पहुंचे है. फरवरी के अंतिम सप्ताह में उनकी बेटी की शादी है, जिसे लेकर वे काफी परेशान थे. उन्होंने 30 हजार रुपए में दीवान पलंग सेट के साथ धमाका ऑफर लिया और इसके अलावा 10 हजार रुपए के अन्य फर्नीचर भी बेहद सस्ती दर पर खरीदे. इस तरह मात्र 40 हजार रुपए में उनका कन्यादान का पूरा इंतजाम हो गया.
जनार्दन महत्व ने बताया कि अगर यही सामान वे बाजार से अलग-अलग खरीदते तो उन्हें करीब एक से डेढ़ लाख रुपए तक खर्च करने पड़ते. ऐसे में गोड्डा मेला का यह फर्नीचर ऑफर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. गोड्डा मेला में यह फर्नीचर बाजार लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है और लगातार भीड़ जुट रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.