सोनीपत जिले की गोहाना सदर थाना पुलिस ने 33 केवी सब स्टेशन एस पी माजरा पावर हाउस से 4 कोर केबल चोरी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करनाल के रहने वाले अंकित के रूप में हुई है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया था।
बता दे कि यह मामला 10 फरवरी 2025 को बिजली विभाग के एसडीओ सुनील द्वारा गोहाना सदर थाने में दर्ज कराया गया था। शिकायत के अनुसार, 8 फरवरी 2025 की रात को अज्ञात व्यक्तियों ने 33 केवी सब स्टेशन एस पी माजरा पावर हाउस से फ्लड कनेक्शन की 3700 मीटर 4 कोर केबल चोरी कर ली थी।
दो आरोपी पहले हो चुके थे गिरफ्तार
बता दे कि इस चोरी से विभाग को लगभग 3,73,500 रुपए का नुकसान हुआ था। जिसमें भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गोहाना सदर थाना की अनुसंधान टीम ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों परविंदर और सोनू को गिरफ्तार कर लिया था।
तीसरा प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
सहायक उप निरीक्षक विनोद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखी। इसी क्रम में तीसरे आरोपी अंकित को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अंकित से 3,090 रुपए भी बरामद किए हैं। वहीं रिमांड अवधि पूरी होने के बाद, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.