Bihari Man Murder in Himachal: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के बंजार में बिहार के मुंगेर के युवक की हत्या मामले में पुलिस ने महिला के पति टिकम राम समेत तीन आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. जांच जारी है. युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए बंजार पहुंचा था, जिसकी पति को भनक लग गई थी और मारपीट की गई थी.
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान महिला के पति टिकम राम (30), गाड़ा गुशैणी, बालीचौकी मंडी, गोपी चंद (23), गाड़ागुसैणी, दूर सिंह (26) निवासी गांव चाण्डी, बालीचौकी मंडी के रूप में हुई है. इन तीन आरोपियों के साथ-साथ पुलिस ने एक नाबालिग युवक को भी हिरासत में लिया है. आरोपियों से पूछताछ में पता चलेगा कि कितने लोगों ने प्रेमी युवक से मारपीट की थी.
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि बिहार का युवक गाड़ागुशैनी की रहने वाली एक विवाहित महिला से मिलने आया था और दोनों टैक्सी में सवार होकर बंजार की ओर आ रहे थे. ऐसे में महिला के पति टीकम राम ने बाहु गांव में स्थानीय लोगों से संपर्क किया. फिर टैक्सी को रोका गया. पहले दीपक के साथ बाहु में मारपीट की गई और उसके बाद उसे वापस गाड़ा गुसैणी की ओर ले गए और टैक्सी चालक लवली ने पुलिस को शिकायत दी थी. वहीं महिला अभी भी सदमे में है और बयान देने की हालत में नहीं है. जैसे ही महिला को होश आता है तो उसके भी बयान दर्ज किए जाएंगे. एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
क्या है पूरा मामला
कुल्लू के बंजार में 7 जनवरी को यह घटना पेश आई थी. बिहार के मुंगैर का युवक दिल्ली में रहता था और वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने 7 जनवरी को पहुंचा था. युवक ने चंडीगढ़ से टैक्सी हायर की थी. महिला के पति को उसके आने की जानकारी मिली थी और फिर युवक के साथ मारपीट की गई और देर रात को कुल्लू अस्पताल में युवक की मौत हो गई. आरोप है कि 12 से 15 लोगों ने युवक के साथ दो बार मारपीट की थी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.