कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल को सोनीपत के गोहाना की कोर्ट में पेश किया गया है और कोर्ट से 4 दिन का रिमांड मंजूर हुआ है
कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल के डिपाेर्ट होने के बाद सोनीपत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और गोहाना की कोर्ट में पेश किया गया। 4 दिन की डिमांड पर लिया गया है।अमन भैंसवाल भाऊ गैंग से जुड़ा हुआ था। उस पर हरियाणा के अलावा पंजाब और दिल्ली में संगीन धार
2 साल पहले उसने गोहाना में मातू राम हलवाई की दुकान पर फायरिंग करके 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी, जिसके बाद वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए अमेरिका भाग गया था। इसके बाद इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया।
गैंगस्टर अमन भैंसवाल
वहां अमेरिकी एजेंसियों ने अमन को पकड़ लिया और उसे डिपोर्ट कर दिया गया। बुधवार सुबह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर जैसे ही अमन की फ्लाइट लैंड हुई, STF ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं उसके बाद सोनीपत के गोहाना में आज कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। डिमांड अवधि के दौरान अलग-अलग मामलों को लेकर पूछताछ की जाएगी और कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

गोहाना की कोर्ट में कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल को पेश करते हुए
अमन भैंसवाल के खिलाफ दर्ज मामले
कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल के खिलाफ रोहतक अर्बन एस्टेट, बरोदा (सोनीपत), बहादुरगढ़ सदर, सोनीपत सिटी, दिल्ली स्पेशल सेल, सांपला (रोहतक), आर्य नगर, पुरानी सब्जी मंडी, गोहाना सदर (सोनीपत) और दिल्ली के अन्य पुलिस स्टेशनों में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, फायरिंग, डकैती और अन्य अपराधों से संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
यहां पढ़िए, मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग की घटना…
बाइक सवार आए बदमाशों ने की थी फायरिंग:जानकारी अनुसार गोहाना में पुरानी अनाज मंडी के पास मातू राम हलवाई की दुकान है। दो साल पहले यहां आम दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। हलवाई जलेबी व अन्य मिठाई बना रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर बदमाश यहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
मौके पर हड़कंप मच गया। इसके मालिक और अन्य कारिंदे छिप गए। इसी बीच दुकान पर पहुंचा दूधिया गोली लगने से घायल हो गया। माहरा गांव के बिजेंद्र को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। गोलियां लगने से बर्तन भी छलनी हो गए।

अमन भैंसवाल ने 2 साल पहले उसने गोहाना में मातू राम हलवाई की दुकान पर फायरिंग करके 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी
मालिक बोले- बदमाशों ने आते ही गोली चलाई:दुकान के मालिक नीरज ने बताया कि हम सुबह काम कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश आ गए। गोलियां चलानी शुरू कर दी। दूध वाले विजेंद्र को गोली लगी है। मौके से एक पर्ची मिली है। जो कि पुलिस वालों के पास है। चारों तरफ गोलियों के खोल बिखरे हुए हैं।
कर्मचारी बोला- बाइक पर आते ही फायरिंग शुरू कर दी:मातू राम हलवाई की दुकान पर काम करने वाले संदीप ने बताया कि बदमाश बाइक से उतरे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक साथ 15-20 फायर हुए। गोली चलते ही हम तो छुप गए थे। यहां पर्ची फेंककर गए हैं। फायर हमारी तरफ किए गए। शीशा तोड़ दिया, गेट में भी गोली लगी हैं।

हलवाई के काउंटर पर मारी गई गोली- फाइल फोटो।
महिला थाने के पास वारदात:गोहाना में मातू हलवाई की दुकान महिला थाना के पास है। सिटी थाना व सदर थाना भी करीब आधा किलोमीटर दूर हैं। बदमाशों को पुलिस का कोई भय नहीं था ओर उन्होंने दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मौके से भाग गए। पुलिस को दुकान के पास से गोलियों के 30 से ज्यादा खोल मिले हैं। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी हैं।

वारदात के बाद दुकान पर लगी भीड़ और सड़क पर बिखरे गोलियों के खोल कब्जे में लेती पुलिस- फाइल फोटो।
7 साल पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी:गोलियां चलाने के बाद बदमाश दुकान पर एक पर्चा फेंक गया है। इसमें दुकान के मालिक से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। 7 साल पहले भी इस प्रकार की वारदात हो चुकी है। इसमें बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया था।
जुलाई 2017 में भी मांगी थी 50 लाख रंगदारी:मातू राम हलवाई की दुकान पर करीब 6 साल पहले भी फायरिंग की गई थी। 13 जुलाई 2017 को मातू राम के साथ एक अन्य दुकान पर गोलियां चलाई गई थी। तब दोनों व्यापारियों से 50-50 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई थी। हालांकि उस समय पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था और मामला निपट गया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.