Sonipat Chowkidar Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में चौकीदार की हत्या कर दी गई. चौकीदार की पत्नी पर हत्या का आरोप लगा है. पत्नी घर से फरार है औऱ दो बच्चों को भी ले गई है. सरिता बेहद खूबसूरत थी और पति को शक था कि उसका किसी से चक्कर है. सोमवार रात को पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया. ऐसे में पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है.
इस दौरान पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट भी दबाया. वारदात की सूचना मिलने बाद सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गए. अहम बात है कि पत्नी ने सोमवार रात को पति की हत्या की और फिर सुबह उठकर दिनचर्या के काम किए. फिर बच्चों को लेकर फरार हुई. हालांकि अब दो दिन बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव ककाना का रहने वाला रामकिशन पिछले एक साल से कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन में पिछले एक साल से चौकीदारी का काम करता था और उसका पूरा परिवार उसके साथ यही रहता था, लेकिन उसकी पत्नी और उसके बीच में कहासुनी काफी लंबे समय से चली आ रही थी. देर रात उसकी पत्नी ने उसका गला दबा कर उसको मौत की नींद सुला दिया, जैसे ही सोनीपत पुलिस के पास इसकी सूचना पहुंची तो उसकी पत्नी मौके से फरार मिली और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और हत्या के साक्ष्य जुटाए गए, सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया अब पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा.
एसीपी अमित धनखड़ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन में चौकीदार रामकिशन निवासी ककाना की हत्या की गई है. पत्नी पर आरोप है. अभी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
उधर, पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि सरिता का अपने पति के दोस्त के साथ अवैध संबंध थे और सरिता ने सतपाल के साथ मिलकर की पति रामकिशन की हत्या की है. पिछले दो महीने से सतपाल के साथ सरिता का चक्कर चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि रामकिशन को पहले भी मारने की योजना बना चुकी थी. वहीं, रामकिशन आपराधिक प्रवृत्ति का था और उस दर्जन भर मुकदमे दर्ज थे. उसकी आरोपी सतपाल से जेल में मुलाकात हुई थी और फिर दोस्ती हो गई थी. महिला ने बताया कि सतपाल ने रामकिशन को छाती पर बैठा था और सरिता ने प्राइवेट पार्ट दबाया था.
उम्र में 10 साल छोटी थी सरिता
गौरतलब है कि गोहाना के ककाना भादरी गांव के रहने वाले रामकिशन की सरिता से 2012 में शादी हुई थी. सरिता देखने में खूबसूरत थी. दोनों में दस में 10 साल का फासला था सरिता स्टाइलिश बनकर रहती थी औऱ उसे शक था कि उसका किसी के साथ चक्कर है. इसी बात को लकेर दोनों में विवाद होता रहता था. राम किशन के तीन बच्चे भी हैं, जिसमें एक 12 साल, दूसरा 10 साल और तीसरा बेटा 7 साल का है. घटना के बाद से सरिता फरार है. महिला अपने दो बच्चों को साथ लेकर भागी है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.