Ramcharan Mahto Smart Farming: झारखंड की राजधानी रांची के रामचरण महतो अपने 50 डिसमिल जमीन में करीबन 20 फसल की खेती कर रहे हैं, जिसमें मेथी, मूली, सरसों, धनिया, आलू, मटर यह सारी चीज शामिल है. ठंड में सब्जियों की जितनी भी वैरायटी होती है. वह सारी चीज आपको उनके खेत में देखने को मिल जाएगी. उन्होंने इतनी खूबसूरती के साथ कॉलम और स्क्वायर बनाकर हर चीज की खेती की है, जो देखने में भी काफी खूबसूरत लगती है.
रामचरण ने लोकल 18 को बताया कि ‘आपको मेरे खेत में हर तरह की वैरायटी मिलेगी. आपको यहां पर सिम, गेंदा फूल, सरसों, मेथी, मूली, खीरा, गाजर मतलब ठंड की सारी सब्जी हर वह एक चीज देखने को मिलेगी. क्योंकि ठंड में इन सारी चीजों की डिमांड होती है. ऐसे में किसी एक की खेती की करने से अच्छा है कि सभी सब्जियों की खेती कर लेना, जिसकी बाजार में ठंड में सबसे ज्यादा डिमांड है.

ऐसे में हर 5 डिसमिल जमीन में उन्होंने कुछ ना कुछ रोपा है, लेकिन फसल अच्छी हो इसके लिए सबसे पहले जरूरी यह होता है कि आपका जमीन उपजाऊ होनी चाहिए. इसके लिए जब वह मिट्टी में खाद मिलाते हैं. तब आपको थोड़ा सा चूना भी मिला देना है. इससे मिट्टी का जो पीएच लेवल है, वह बैलेंस हो जाता है और कीड़े जल्दी नहीं लगते हैं.

इसके बाद ही वह आलू की खेती करते हैं. वह आलू के साथ-साथ मूली और गाजर की भी खेती करते हैं. क्योंकि ये सभी सब्जियां जमीन के अंदर होती हैं. जमीन के अंदर होने वाली खेती में एक तरफ से करते हैं. क्योंकि इसके लिए मिट्टी थोड़ी भुरभूरी होनी चाहिए. टाइट मिट्टी होने पर पैदावार नहीं हो पाती है. हमेशा मिट्टी में नमी होनी चाहिए. पर मिट्टी में पानी जमा नहीं होना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद उनके पास मटर की भी खेती हो रही है. उसी के बीच में जो मेड होता है. उसमें वह मेथी दूसरे मेड में पालक लगा दिए हैं. इस तरीके से यहां पर खेती होती है, जो भी थोड़ा सा स्पेस होता है. हम उसको यूटिलाइज कर लेते हैं. बीच में सिम का पेड़ भी आपको देखने को मिलेगा. इस तरीके से बाजार में हर दिन बेचने के लिए पर्याप्त सब्जी निकल जाती है.

ऐसे में हर दिन वह 1000 रुपये तक की या कभी-कभी 1300 रुपए तक सब्जियों की बिक्री से कमाई हो जाती है. उन्होंने बताया कि इसके लिए आपको खेत में काफी सजक रहना होता है. उन्होंने खेत के बीच में ही एक छोटा सा प्लास्टर छत बनाया है. जहां वह अधिकतर समय यहीं पर रहते है. इस तरह से वह अपने खेतों की देखभाल करते है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.