Himachal Arki Fire Latest Updates: हिमाचल प्रदेस के सोलन जिले के अर्की में भीषण अग्निकांड में हुआ है. अब तक 10 अवशेष मिले, डीएनए जांच जारी है. भवन मालिक पर सिलेंडर जमाखोरी का केस दर्ज, एनडीआरएफ और पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुटी है. एक बच्चे की मौत हुई है, जिसे कि घायल अवस्था में मौके से निकाला गया था. आग में लापता हुए नौ लोगों की लिस्ट प्रशासन के पास है और ये सभी नेपाली मूल के रहने वाले हैं.
उधर, पुलिस ने भवन मालिक के खिलाफ सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का मामला भी दर्ज किया है. इससे पहले, मंगलवार को एनडीआरएफ की टीमों ने डॉग स्क्वायड की मदद से तलाशी अभियान किया.
जानकारी के अनुसार, प्रशासन को नेपाली मूल के 9 लोगों के लापता होने की सूचना दी गई है. हालांकि, अब तक इससे अधिक अवशेष मिल चुके हैं. सर्च ऑपरेशन के दौरान आठ घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर बरामद किए गए हैं.
एडीसी सोलन राहुल जैन ने बताया कि मलबे से अब अवशेष मिल रहे हैं. पूरी बॉडी नहीं मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि पहले दिन एक बच्चे की मौत हुई थी, जिसे घायल हाल में मौके से निकाला गया है. उनका कहना है कि 9 लोगों के लापता होने की जानकारी अभी प्रशासन के पास है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.