नालागढ़ में शेरावाला गांव के 65 वर्षीय प्रीतम उर्फ प्रीतू की हत्या पर ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल में हंगामा किया, अवैध खनन माफिया और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए.
SHO को हटाने की मांग, पुलिस पर खनन माफिया से मिली-भगत के आरोप, हिमाचल में हलवाई की हत्या पर अस्पताल में खूब हंगामा.
बुधवार को मृतक के परिजनों और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने नालागढ़ सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई.
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अवैध खनन माफिया को रोकने और कानून-व्यवस्था सुधारने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अब तक उनके बयान दर्ज नहीं कर रही और मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. परिजनों का कहना है कि पुलिस वाले पिछले दो दिनों से जिस व्यक्ति के साथ घूम रहे थे, उसने ही हत्या की साजिश रची. उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी को बचाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही.
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मांग की कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, संबंधित टिप्पर और वाहनों को जब्त किया जाए और जांच निष्पक्ष हो. लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की शय पर अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है औऱ यहां पर एक ही अधिकारी काफ़ी समय से तैनात है और लोगों को इंसाफ नहीं मिल रहा. इलाके में आए दिन गोलीकांड, हमले और हत्याएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन उदासीन है.
प्रीतम शेरावाला गांव के रहने वाले थे और पंजेरा में हलवाई का काम करते थे.
बुजुर्ग की मिली थी लाश
प्रीतम शेरावाला गांव के रहने वाले थे और पंजेरा में हलवाई का काम करते थे. वे अक्सर नदी के आसपास घूमते दिखाई देते थे. पिछले एक दिन से उनका पता नहीं चल रहा था और फिर डंपिंग साइट पर उनका शव मिला. परिजनों ने बताया कि रात आठ नौ बजे तक उन्हें घर पर ही देखा था, लेकिन फिर वो गायब हो गए. उनके चहरे और शरीर पर चोट लगी थी और चेहरा कुचला हुआ था. परिजनों ने बताया कि घूम होने के अगले दिन बाद सुबह उन्होंने प्रीतम को खोजना शुरू किया और फिर फोन पर सूचना मिली की कि एक लाश डंपिंग ग्राउंड में पड़ी हुई है. बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत बयान दर्ज किए हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.