मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने डॉ अंबेडकर भवन में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। बैठक से जुड़ी 2 तस्वीरें… सुरक्षा व्यवस्था सख्त
प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। केंद्रों के मुख्य द्वार और अंदर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। स्टैटिक, गश्ती, जोनल, सुपर जोनल और उड़नदस्ता दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। केंद्रों के आगे और पीछे के क्षेत्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। समय पर ही प्रवेश मिलेगा
निर्देश दिया गया है कि पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। निर्धारित समय के बाद आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी। 500 गज में निषेधाज्ञा लागू
परीक्षा के दौरान केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट, चाय-पान और किताबों की दुकानें परीक्षा अवधि में बंद रहेंगी। जूता-मोजा और मोबाइल पर रोक
परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र आना होगा। जूता-मोजा पहनकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मिलने पर संबंधित वीक्षक की जवाबदेही तय की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.