सिरसा जिले में नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप मामले में अब पुलिस ने ऐलनाबाद क्षेत्र निवासी आरोपी आढ़ती युवक का नाम भी दर्ज कर लिया है और एससी-एसटी की धारा भी जोड़ी जाएगी। मगर इससे लड़की के परिजन संतुष्ट नहीं है, उनकी मांग है कि पड़ोसन महिला के खिलाफ भी केस
लड़की के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने महिला की बेटी और उसके ब्वॉयफ्रेंड सहित तीन के खिलाफ ही केस दर्ज किया हुआ था। परिजनों ने बताया, जब उन्होंने पुलिस से यह एफआईआर निकलवाई तो तीन आरोपियों के ही नाम दर्ज मिले, जबकि दो आरोपियों के नाम ही दर्ज नहीं थे। इसके बिना गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। इसमें आरोपियों पर एससी-एसटी की धारा भी नहीं जोड़ी गई थी। इस बारे में पुलिस से मिले और जाति प्रमाण-पत्र सौंपा।
परिजन बोले, लड़की अगस्त में मिसिंग हुई और नवंबर माह में मिली थी। तब से वह पुलिस के पास चक्कर लगा रहे थे। ढाई माह बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी और लड़की के बयान दर्ज करने के बाद तीन ही आरोपी पकड़े गए। पड़ोसन महिला व आढ़ती युवक बाहर बेखौफ घूम रहे थे, उनसे खतरा बना हुआ था। उन्होंने एसपी को दोबारा शिकायत सौंपी, जिसमें बाकी बचे दोनों आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की है।
नाबालिग का पिता जानकारी देते हुए
सिलसिलेवार ढंग से जानिएं पूरा मामला :
पुलिस को दी शिकायत में जिले के एक गांव की नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंधित है। पड़ोस की सुनीता सैनी का उनके घर आना-जाना था। 22 अगस्त दोपहर को वह अपने घर पर अकेली थी, पड़ोसी सुनीता उसे बुला ले गई थी। वहां सूर्यप्रकाश शर्मा मिला, जो आढ़त का काम करता है।
आरोप है कि सूर्यप्रकाश उसे हाथ पकड़कर कमरे के अंदर ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। वह रोने लगी, तो सूर्यप्रकाश ने उसकी जाति को लेकर काफी कुछ कहा।
नहर के पास पहुंचे, तो वहां सुनीता की बेटी सोनिया व उसका ब्वॉयफ्रेंड निकेतन यादव उर्फ रोहित मिला। रोहित ने उसे पानी की बोतल दी, जिसे पीने पर उसे होश नहीं रहा। इसके बाद उसे ऐलनाबाद ले गए और दो दिन तक सोनिया की मौसी के घर रूके।
सोनिया उसे अपने मामा हनुमानगढ़ स्थित घर लेकर गई। वहां से वापस ऐलनाबाद आए। वहां पर निकेतन यादव, सोनिया व उसका मौसा कृष्ण व सुनीता मिली, जिन्होंने उसे शराब पिलाई व गलत काम किया। सोनिया का मौसा कृष्ण लाल उसके साथ गलत काम कर रहा था, तो सोनिया ने उसकी वीडियो बना ली।
निकेतन ने उसे धमकी दी, कि उनकी बात नहीं मानी, तो यह वीडियो वायरल कर देंगे। सोनिया व निकेतन यादव उसे चंडीगढ़ ले गए और वहां पर उसे नशा देने व गलत काम करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर उसे सिरसा लाई और उसका मेडिकल कराया। जज के सामने बयान दर्ज हुए। उस समय वह डरी हुई थी। जब वह कुछ समय दवा लेने के बाद ठीक हुई, तो परिजनों को आपबीती बताई। ऐसे में पिता के साथ पुलिस के सामने पेश हुई और ये घटना बताई।