Sirohi Top 5 Safest Colonies: अगर आप बेहतर सुविधाओं और सुरक्षित माहौल में रहना चाहते हैं, तो पॉश कॉलोनियां एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं. इन कॉलोनियों में हाई सिक्योरिटी, सीसीटीवी निगरानी, गेटेड एंट्री, पार्क, जिम, क्लब हाउस और साफ-सुथरा वातावरण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं. परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरी जिंदगी के लिए लोग ऐसी जगहों को प्राथमिकता दे रहे हैं. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुव्यवस्थित जीवनशैली के कारण ये कॉलोनियां आजकल सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं.
आबूरोड शहर के मध्य भाग का ये रहवासी इलाका शहर के पॉश इलाकों में से एक हैं. यहां के प्लॉट और मकानों की रेट भी सबसे ज्यादा हैं. हवाई पट्टी और आबूरोड–रेवदर एवं आबूरोड मानपुर मुख्य मार्ग से जुड़ा इलाका होने से यहां के भूखंड और मकानों की डिमांड सबसे ज्यादा हैं. सुविधाओं की दृष्टि से भी ये इलाका सबसे अच्छा माना जाता हैं. विस्तृत सड़कें, सिवरेज व्यवस्था और जगह जगह लगे कैमरे आदि सुविधाएं इस इलाके को रहने के लिए सबसे सुरक्षित इलाका बनाती हैं.

जिले के पिंडवाड़ा शहर में सबसे पॉश रहवासी इलाकों में से एक नई सेरी रहवासी कॉलोनी हैं. यहां अधिकांश जैन परिवारों के मकान हैं. यह रोशनी, सड़कें, नालियां और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने से आवासीय इलाकों में इसे पहली पसंद माना जाता हैं.

आबूरोड शहर के ऋषिकेश मार्ग और हाउसिंग बोर्ड के नजदीक सबसे पॉश कॉलोनी में से एक सनसिटी कॉलोनी सुविधाओं के नजरिए से अच्छी कॉलोनी हैं. यहां रहवासियों को चौड़ी सड़कें, सीवरेज व्यवस्था, सुलभ आवागमन और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा सिक्योरिटी व्यवस्था भी हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आबूरोड शहर के फोरलेन से करीब 500 मीटर की दूरी पर बसी ये कॉलोनी किसी भी रहवासी इलाके में सुविधाओं को देखते हुए पॉश इलाकों में से एक हैं. इस वजह से कई उद्यमी, व्यापारी रहने के लिए इस कॉलोनी में मकान खरीद रहे हैं या प्लॉट लेकर भवन बना चुके हैं. यहां चौड़ी सड़कें, नालियां, रोशनी की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कैमरे और सिक्योरिटी व्यवस्था हैं.

पिंडवाड़ा शहर में राजपूत वास रहने के लिए सबसे पसंदीदा जगह में से एक हैं. यहां आलीशान मकान बने हुए हैं. वहीं सुविधाओं की दृष्टि से भी ये जगह लोगो की पहली पसंद हैं. रहवासियों के लिए आसपास गार्डन, सड़कें, नालियां और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था के अलावा सेफ्टी के लिए कई घरों के बाहर कैमरे भी लगे हैं. रात के समय भी लोग यहां बिना डरे घूम सकते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.