Rajasthan Weather Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस से राजस्थान में अब दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसके प्रभाव से हाड़ौती और शेखावाटी अंचल में नए साल की शुरुआत मावठ से हुई, वहीं शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा. इसके अधिकाश शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट और अधिकतम-न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने से सर्दी का असर तेज रही. शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया. इससे लोगों को सुबह-शाम, दिन-रात सर्दी का अहसास होता रहा. कई जिलों में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चली. मौसम विभाग ने 4 जनवरी से राज्य में कोल्ड-वेव चलने और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तोडगढ में 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 40 से 70 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 20.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 20.8 डिग्री, अलवर में 19.0 डिग्री, जयपुर में 21.0 डिग्री, पिलानी में 17.5 डिग्री, सीकर में 17.0 डिग्री, कोटा में 18.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 23.0 डिग्री, बाड़मेर में 21.0 डिग्री, जैसलमेर में 20.0 डिग्री, जोधपुर में 20.9 डिग्री, माउंट आबू में 17.9 डिग्री, बीकानेर में 15.2 डिग्री, चूरू में 16.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 15.9 डिग्री, डूंगरपुर में 22.5 डिग्री, जालौर में 19.1 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 15.9 डिग्री, करौली में 19.2 डिग्री, दौसा में 22.8 डिग्री और झुंझुनूं में 16.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 9.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.8 डिग्री, अलवर में 10.0 डिग्री, जयपुर में 11.8 डिग्री, सीकर में 10.0 डिग्री, कोटा में 14.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.4 डिग्री, बाड़मेर में 9.8 डिग्री, जैसलमेर में 7.7 डिग्री, जोधपुर में 11.8 डिग्री, फलोदी में 10.6 डिग्री, बीकानेर में 7.8 डिग्री, चूरू में 11.8 डिग्री और श्री गंगानगर में 12.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 4 जनवरी से सर्दी का असर और तेज होने वाला है. आने वाले दिनों में रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. उन्होंने बताया कि सुबह और शाम के समय कोहरे का असर देखने को मिलेगा. विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. विशेष रूप से बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.