Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है. बारिश और ओलावृष्टि के बाद शुक्रवार को फिर मौसम सामान्य रहा. वहीं, शेखावाटी के सर्दी का असर बना रहा. इसके अलावा अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. उत्तर-पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा रहा. जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर समेत कई जिलों में हल्के बादल छाने से दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा और दिन में तेज धूप रहने की संभावना है.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर एवं फलौदी में 31.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान करौली में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 30 से 60 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 27.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.2 डिग्री, अलवर में 27.5 डिग्री, जयपुर में 28.0 डिग्री, पिलानी में 24.8 डिग्री, सीकर में 26.5 डिग्री, कोटा में 27.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 28.4 डिग्री, बाड़मेर में 33.4 डिग्री, जैसलमेर में 29.0 डिग्री, जोधपुर में 31.0 डिग्री, बीकानेर में 29.2 डिग्री, चूरू में 28.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 27.8 डिग्री, माउंट आबू में 23.8 डिग्री, नागौर में 28.3 डिग्री, डूंगरपुर में 28.0 डिग्री, जालौर में 31.2 डिग्री, सिरोही में 25.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 29.0 डिग्री, करौली में 28.0 डिग्री, दौसा में 29.6 डिग्री और झुंझुनूं में 27.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
प्रमुख जिलाें का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अजमेर में 14.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 15.3 डिग्री, अलवर में 12.0 डिग्री, जयपुर में 14.8 डिग्री, पिलानी में 12.8 डिग्री, सीकर में 12.0 डिग्री, कोटा में 14.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 15.4 डिग्री, बाड़मेर में 17.3 डिग्री, जैसलमेर में 15.6 डिग्री, जोधपुर में 16.5 डिग्री, माउंट आबू में 11.0 डिग्री, बीकानेर में 17.2 डिग्री, चूरू में 13.8 डिग्री, श्री गंगानगर में 13.9 डिग्री, नागौर में 13.8 डिग्री, अंटा बारां में 13.8 डिग्री, जालौर में 15.3 डिग्री, सिरोही में 15.4 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 11.4 डिग्री, करौली में 10.5 डिग्री, दौसा में 11.0 डिग्री और झुंझुनूं में 13.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है. इसके कारण दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और शाम की ठंडक में कमी आएगी. आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, जिससे बारिश की संभावना कम रहेगी. वहीं, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है, यानी रात का तापमान फिलहाल स्थिर रहेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.