Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि के बाद दो दिन तक मौसम में ठंडक रहने के बाद अब अधिकतम तापमान का ग्राफ फिर तेजी से बढ़ने लगा है. शनिवार को राज्य का मौसम सामान्य रहा. जयपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन में तेज धूप रही. चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर और जालौर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ. लेकिन, शेखावाटी क्षेत्र में सुबह और शाम सर्दी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में हल्की गर्मी रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में तापमान चढ़ने के साथ ही सर्दी कमजोर होने लगी है. पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर के एरिया में तेज धूप रहने से अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई है. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 9.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 25 से 50 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
राजस्थान का बाड़मेर रहा सबसे गर्म जिला
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 28.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 29.4 डिग्री, अलवर में 28.0 डिग्री, जयपुर में 28.3 डिग्री, पिलानी में 29.9 डिग्री, सीकर में 27.2 डिग्री, कोटा में 28.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 31.2 डिग्री, बाड़मेर में 33.6 डिग्री, जैसलमेर में 31.5 डिग्री, जोधपुर में 31.3 डिग्री, बीकानेर में 31.2 डिग्री, चूरू में 30.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 29.4 डिग्री, माउंट आबू में 23.3 डिग्री, नागौर में 29.8 डिग्री, डूंगरपुर में 30.0 डिग्री, जालौर में 31.7 डिग्री, सिरोही में 24.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 30.0 डिग्री, करौली में 28.7 डिग्री, दौसा में 29.9 डिग्री और झुंझुनूं में 29.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
फतेहपुर में रहा सबसे कम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 14.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 14.2 डिग्री, अलवर में 11.6 डिग्री, जयपुर में 15.8 डिग्री, पिलानी में 12.4 डिग्री, सीकर में 11.5 डिग्री, कोटा में 15.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 14.2 डिग्री, बाड़मेर में 18.3 डिग्री, जैसलमेर में 15.1 डिग्री, जोधपुर में 16.3 डिग्री, माउंट आबू में 10.4 डिग्री, बीकानेर में 16.5 डिग्री, चूरू में 12.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 14.8 डिग्री, नागौर में 12.0 डिग्री, अंटा बारां में 13.3 डिग्री, जालौर में 15.7 डिग्री, सिरोही में 11.4 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 9.4 डिग्री, करौली में 11.6 डिग्री, दौसा में 11.6 डिग्री और झुंझुनूं में 12.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की है संभावना
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने जानकारी देते बताया कि राजस्थान में आगामी सप्ताह मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश या किसी बड़े मौसम परिवर्तन की संभावना कम है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे रात और सुबह के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है. इसके अलावा दिन के समय गर्मी बढ़ सकती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.