Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते कई जगह मौसम बदल गया है. यहां फागुन के महीने में मानसून जैसी बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. बुधवार को जयपुर, नागौर और सीकर समेत कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद अचानक सर्दी लौट आई है. इसके अलावा कोहरे का असर भी बढ़ गया है. गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़, अजमेर, कोटा सहित कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रही. वहीं, अजमेर, कोटा, टोंक सहित कई जिलों में घने कोहरे के कारण सुबह लोगों को परेशानी हुई. करीब एक सप्ताह बाद फिर सुबह सर्दी भी महसूस हुई.
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर आज
राजस्थान में नहीं रहेगा. अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को कई जिलों में कोहरे का असर रहा और ठंडी हवाएं चली. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलौदी और बाड़मेर में 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 30 से 70 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार,
अजमेर में 24.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 23.7 डिग्री, अलवर में 25.8 डिग्री, जयपुर में 25.2 डिग्री, पिलानी में 25.3 डिग्री, सीकर में 25.8 डिग्री, कोटा में 24.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 28.6 डिग्री, बाड़मेर में 31.2 डिग्री, जैसलमेर में 29.0 डिग्री, जोधपुर में 29.0 डिग्री, बीकानेर में 27.2 डिग्री, चूरू में 26.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में 28.0 डिग्री, माउंट आबू में 22.4 डिग्री,
नागौर में 27.2 डिग्री, डूंगरपुर में 27.7 डिग्री, जालौर में 29.9 डिग्री, सिरोही में 23.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 27.0 डिग्री, करौली में 25.4 डिग्री, दौसा में 26.7 डिग्री और झुंझुनूं में 25.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 12.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.0 डिग्री, अलवर में 10.4 डिग्री, जयपुर में 12.8 डिग्री, पिलानी में 11.2 डिग्री,
सीकर में 12.0 डिग्री, कोटा में 13.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.2 डिग्री, बाड़मेर में 16.2 डिग्री, जैसलमेर में 14.5 डिग्री, जोधपुर में 15.7 डिग्री, माउंट आबू में 7.5 डिग्री, बीकानेर में 15.5 डिग्री, चूरू में 11.6 डिग्री, श्री गंगानगर में 12.8 डिग्री, नागौर में 13.8 डिग्री, अंटा बारां में 12.4 डिग्री, जालौर में 13.4 डिग्री, सिरोही में 12.0 डिग्री, सीकर के
फतेहपुर 10.4 डिग्री, करौली में 11.4 डिग्री, दौसा में 10.8 डिग्री और प्रतापगढ़ में 14.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
अधिकांश हिस्सों में आज मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर आज राजस्थान में नहीं रहेगा. राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा. राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है. इस अवधि में राजस्थान के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य के आस-पास रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान राज्य में अधिकांश स्थानों का न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आस-पास ही रहने की संभावना है.