पानी में सुटकेश फेंकते ही हुआ जोरदार धमाका
तांत्रिक ने उन्हें एक भारी सूटकेस और नारियल की थैली सौंपी और कहा कि इसे बहते पानी में प्रवाहित कर दो, तुम्हारी औलाद की समस्या हमेशा के लिए हल हो जाएगी. आरोपियों ने पहले झुंझुनूं के लोहार्गल धाम में कोशिश की, लेकिन वहां बहता पानी न मिलने पर गणेश्वर कुंड चुना, जहां पानी बहता रहता है. सूटकेस फेंकते ही धमाका हुआ. डरे-सहमे आरोपियों ने तुरंत तांत्रिक को फोन किया, तो उसने चालाकी से कहा कि यह मेरी तंत्र क्रिया का असर है, घबराओ मत, चुपचाप भाग जाओ. इस तरह तांत्रिक ने उन्हें डराकर मौके से फरार होने पर मजबूर कर दिया.
तांत्रिक की तालाश में जुटी है पुलिस
पुलिस की जांच में सूटकेस में मौजूद पदार्थ रासायनिक था, जो पानी से प्रतिक्रिया करके विस्फोटक प्रभाव पैदा करता है. शायद मेटैलिक सोडियम जैसा कोई केमिकल. कोई पारंपरिक बारूद नहीं था, लेकिन धमाका इतना जोरदार था कि कुंड का पानी उछल पड़ा. एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए और कई थानों की टीम ने दिन-रात मेहनत की. हालांकि पुलिस ने धमाके का रहस्य सुलझा लिया है, लेकिन मुख्य सवाल अब भी खड़ा है कि यह तांत्रिक कौन है? उसका असली नाम, ठिकाना और मकसद क्या था? सूटकेस में ठीक-ठीक क्या था और इसे देने के पीछे क्या इरादा था? पुलिस तांत्रिक की तलाश में जुटी है, जिसकी गिरफ्तारी से पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सकता है. जांच जारी है और जल्द ही तांत्रिक को पकड़कर मामले की पूरी तह तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस जुटी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.