सीकर शहर में आज सुबह से लगातार कोहरा छाया हुआ है। सीकर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
सीकर समेत शेखावाटी इलाका पूरी तरह शीतलहर की चपेट में है। पिछले 3 दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सीकर के न्यूनतम तापमान में आज मामूली गिरावट हुई है। यहां पर आज न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान
सोमवार को दोपहर में भी अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम रहने के चलते पूरे दिन सीकर में तेज ठंड का असर रहा। इधर आज सुबह सीकर शहर समेत पूरे जिले में घना कोहरा छाया। फतेहपुर, सीकर शहर और गोरिया एरिया में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी करीब 40 मीटर से भी कम रही। शहर में डेन्सिटी ज्यादा होने के बावजूद विजिबिलिटी कम रही।
रानोली में खेतों में फसल पर तिरपाल लगाकर को सर्दी से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने पर वाहन चालक भी धीमी गति से चल रहे हैं। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल अभी सीकर में तेज सर्दी का दौर जारी रहेगा। अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। 9 जनवरी तक सीकर में मौसम ड्राई रहने की संभावना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.