Last Updated:
Nurpur Wife Murder: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले नूरपुर के नगरोटा सूरियां में सोनू ने शराब के नशे में पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या कर दी. पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है. आरोपी पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था और इससे पहले, रिश्तेदारों ने शरीर पर चोट के निशान देख लिए और पुलिस को बुला लिया.
नूरपुर. हिमाचल प्रदेश में मर्डर के मामलों में इजाफा हुआ है. यहां पर कांगड़ा जिले के नूरपुर में अब पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. आरोपी पति तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है. गौरतलब है कि आरोपी पत्नी का अंतिम संस्कार ही करने वाला था कि लोगों ने महिला के शरीर पर घाव देखे और पुलिस को सूचना दी.
जानकारी के अनुसार, नूरपुर के जवाली के नगरोटा सूरियां में यह घटना 8 जनवरी को रात को पेश आई थी. यहां पर महिला की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. नूरपुर जिला के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा स्वयं नगरोटा सूरियां पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
दरअसल, पंजाब के रोपड़ के रहने वाले प्रवासी व्यक्ति सोनू ने लोहे की रॉड से वार कर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया. इस मामले में पुलिस गहराई से जांच कर रही है. आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है.
एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि जिले में रह रहे सभी बाहरी प्रवासी लोगों का पुलिस सत्यापन बेहद आवश्यक है. उन्होंने निर्देश दिए कि जिन घरों में प्रवासी रह रहे हैं, वे संबंधित पुलिस थाना या चौकी में अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं. सभी प्रवासी लोगों की पहचान अनिवार्य है, स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि पहचान पत्रों की जांच की जाए और पंचायत प्रतिनिधि भी पुलिस का पूरा सहयोग करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. एसपी वर्मा ने बताया कि जल्द ही नगरोटा सूरियां में पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें नशे के खिलाफ अभियान और प्रवासी लोगों से जुड़ी जानकारी पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.
आरोपी ने की थी दूसरी शादी, शराब पीकर मारा
आरोपी सोनू नगरोटा सूरियां रेलवे स्टेशन के पास रहता था और मूल रूप से पंजाब के रोपड़ का रहने वाला था. 35 वर्षीय आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर लोहे की रॉड से पत्नी पर वार कर हत्या कर दी थी और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, इसी बीच रिश्तेदार महिलाओं ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ करने पर आरोपी भागने लगा तो लोगों ने पकड़ लिया. आरोपी दस साल से नगरोटा सूरियां रेलवे स्टेशन की दुकान पर बने कमरों में परिवार सहित किराये पर रह रहा है और बहरूपिया बनकर लोगों का मनोरंजन कर पैसा कमाता है. साथ में स्क्रैप का काम भी करता है. महिला से उसके दो बच्चे हैं.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.