Last Updated:
Palamu Best Place For Picnic: पलामू में यूं तो बहुत सी जगहों पर घूमा जा सकता है लेकिन गढ़वा जिले का अन्नराज डैम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए खासतौर पर जाना जाता है. पहाड़, जंगल और झील के बीच यह जगह सूर्योदय और सूर्यास्त पर और भी खास लगती है.
पलामू. नए साल का जश्न मनाने और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताने के लिए लोग इन दिनों खास पिकनिक स्पॉट की तलाश में हैं. अगर आप भी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़, जंगल और पानी के बीच नया साल मनाना चाहते हैं, तो झारखंड का यह स्थान आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है. यहां आपको वो सब मिलेगा जो किसी भी स्थान को पिकनिक के लिए खास बनाता है.
प्रकृति की गोद में बसा अनोखा पिकनिक स्पॉट
झारखंड अपनी प्राकृतिक धरोहरों और घने जंगलों के लिए जाना जाता है. इन्हीं के बीच गढ़वा जिले में स्थित अन्नराज डैम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. चारों ओर पहाड़, जंगल और बीच में फैली झील इस जगह को बेहद खास बनाती है.
अन्नराज डैम की सबसे बड़ी खासियत यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त है. पहाड़ों के बीच से उगता और पानी में अस्त होता सूरज का नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं. हालांकि नया साल लगे कई दिन हो गए हैं लेकिन अब इस इसकी शुरुआत इस खूबसूरत दृश्य के साथ शुरू करना किसी यादगार पल से कम नहीं.
गढ़वा मुख्यालय से आसान पहुंच
अन्नराज डैम गढ़वा जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर गढ़वा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से सटा हुआ है. इस डैम का निर्माण वर्ष 1984 में सिंचाई परियोजना के तहत किया गया था, लेकिन आज यह पर्यटन और पिकनिक स्पॉट के रूप में पहचान बना चुका है.
पिकनिक मनाने पहुंचते हैं लोग
यहां घूमने आए राकेश कुमार ने बताया कि वह पहली बार अन्नराज डैम आए हैं. शाम के समय सूर्यास्त का दृश्य बेहद अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि पानी में डूबता सूरज देखने का अनुभव बहुत खास है और यहां बैठने की भी अच्छी व्यवस्था है.
गढ़वा जिला उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से सटा होने के कारण यहां अलग-अलग राज्यों से लोग पिकनिक मनाने आते हैं. पहाड़ों से घिरी यह जगह सेल्फी और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी पसंदीदा बनती जा रही है.
खाने-पीने की व्यवस्था खुद करनी होगी
अगर आप नए साल पर यहां पिकनिक मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो खाने-पीने की सामग्री साथ लाना जरूरी है. अन्नराज डैम के आसपास फिलहाल कोई होटल या रेस्टोरेंट उपलब्ध नहीं है. पिकनिक के लिए जरूरी सामान पहले से तैयार रखें. प्राकृतिक सुंदरता, शांत माहौल और पहाड़ों के बीच सूरज का अनोखा नजारा—अन्नराज डैम नए साल को खास बनाने के लिए एक बेहतरीन जगह है. अगर आप भी नए अंदाज में साल की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस पिकनिक स्पॉट को जरूर शामिल करें.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.