Himachal News: हिमाचल प्रदेश के डीएसपी और भारतीय टीम के पूर्व कबड्डी कप्तान और खिलाड़ी अजय ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक रोचक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने अपने मामा के पास मौजूद झोटे के बारे में जानकारी सांझा की और बताया कि यह रामबुल कितना महंगा है. रोचक बात है कि जय श्री राम बोलने पर यह झोटा दडंवत प्रणाम भी करता है
नालागढ़. अक्सर आपने पशु मेलों में आपने पंजाब और हरियाणा के झोटों के चर्चे सुने होंगे. इनकी कीमतों को लेकर अक्सर बातें होती रहीं. हरियाणा के युवराज और सुल्तान जैसे झोटों ने सुर्खियां बटोरीं. अब आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के एक झोटे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत फॉरच्युनर गाड़ी के बराबर है.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश पुलिस में डीएसपी और भारतीय कबड्डी टीम के टीम के कप्तान अजय ठाकुर ने वीडियो शेयर किया है. अजय ने मालिक से बातचीत की. रोचक बात है कि झोटे का नाम रामबुल रखा है और जय श्रीराम बोलने पर झोटा नतमस्तक भी होता है.

वीडियो में अजय ठाकुर कहते हैं कि आज वह नालागढ़ में अपने मामा जी के घर आए हैं. वह काफी दिन बाद यहां आएं हैं. वह कई बार आना चाहते थे. लेकिन किसी वजह से नहीं आ पाए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

झोटा मालिक ने बताया कि यह उनका झोटा रामबुल हिमाचल प्रदेश का सबसे बेस्ट झोटा है. उन्होंने बताया कि यह झोटा 12 जिलों में फर्स्ट आया था और सुंदरनगर में भी ले गए थे. उन्होंने बताया कि इसे किंग ऑफ रिंग का खिताब मिला है.

उन्होंने बताया कि यह बेस्ट ब्रीड है और उन्होंने इसे झोटे की संतान के दूध में फैट अधिक होने का दावा किया. वह बताते हैं कि सुंदरनगर में कमिशनर साहब ने इसे देखने के लिए बुलाया है.

मालिक बताते हैं कि एक खिलाड़ी की तरह झोटे की डाइट है. वीडियो में मौजूद बच्चे जब जयश्रीराम का नारा लगाते हैं तो रामपुल नतमस्तक हो जाता है. अजय ठाकुर ने बताया कि यह झोटा अनमोल है.

मालिक ने बताया कि मुर्रा नस्ल का यह झोटा है. अजय ठाकुर ने बताया कि वह भी इस झोटे को देखने के लिए स्पेशल आए थे. अहम बात है कि इस झोटे को जयश्रीराम बोलने पर नतमस्तक होने के लिए ट्रेंड किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.