ई-नीलामी, इकाई-वार आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक खुदरा आबकारी शराब इकाई के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी. आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे. किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों की शराब इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी, 2026 शाम 6:55 बजे से 26 फरवरी, 2026 शाम 6:15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. दस्तावेजों की जांच 25 फरवरी शाम 6:30 बजे से 27 फरवरी, 2026 शाम 6:55 बजे तक की जाएगी. खुदरा शराब इकाइयों की नीलामी 28 फरवरी 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी.
सिरमौर, ऊना और बद्दी जिलों के लिए आवेदन 24 फरवरी, 2026 शाम 6:55 बजे से 26 फरवरी, 2026 शाम 6:15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे. दस्तावेजों की जांच 26 फरवरी शाम 6:30 बजे से 28 फरवरी, 2026 शाम 6:55 बजे तक होगी. नीलामी 2 मार्च 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.
सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के लिए आवेदन 25 फरवरी, 2026 शाम 6:55 बजे से 27 फरवरी, 2026 शाम 6:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. दस्तावेजों की जांच 27 फरवरी शाम 6:30 बजे से 2 मार्च, 2026 शाम 6:55 बजे तक की जाएगी. नीलामी 3 मार्च, 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी.
मंडी और नूरपुर के लिए आवेदन 26 फरवरी, 2026 शाम 6:55 बजे से 28 फरवरी, 2026 शाम 6:15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे. दस्तावेजों की जांच 28 फरवरी शाम 6:30 बजे से 3 मार्च, 2026 शाम 6:55 बजे तक की जाएगी. नीलामी 5 मार्च, 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.
सभी दस्तावेज विभागीय वेबसाइट और ई-नीलामी पोर्टल
शिमला और कुल्लू जिलों के लिए आवेदन 27 फरवरी, 2026 शाम 6:55 बजे से 3 मार्च, 2026 शाम 6:15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. दस्तावेजों की जांच 3 मार्च शाम 6:30 बजे से 6 मार्च, 2026 शाम 6:55 बजे तक होगी. नीलामी 7 मार्च, 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों को निर्धारित ई-नीलामी पोर्टल पर वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य हैं. उन्होंने संभावित बोलीदाताओं को परामर्श दिया कि वे भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रिया और उपयोगकर्ता पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. ये सभी दस्तावेज विभागीय वेबसाइट और ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.