Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले के धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मौत पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. कॉलेज के प्रोफेसर और तीन छात्रों पर केस दर्ज किया है. आरोप है कि रैगिंग और प्रोफेसर पर प्रताड़ना के चलते छात्रा डिप्रेशन में चली गई थी और फिर तीन महीने इलाज के बाद उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पिता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर धर्मशाला पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 75, 115 (2), 3 (5) और एंटी रैंगिग कानून की धारा-3 के तहत केस दर्ज किया गया है. छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है. पिता की शिकायत के अनुसार, 19 वर्षीय बेटी धर्मशाला कॉलेज में सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी. 18 सितंबर 2025 को कॉलेज की 3 छात्राओं ने उनकी बेटी के साथ मारपीट और डराया धमकाया
पिता ने कहा कि कॉलेज के प्रोफेसर ने भी बेटी के साथ अश्लील हरकतें की. इस वजह से बेटी मानसिक रूप से बीमार हो गई और फिर उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई. पिता ने बताया कि कई अस्पतालों में बेटी का इलाज करवाय. हालांकि, 26 दिसंबर 2025 को लुधियाना में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पिता ने कहा कि बेटी की बीमारी की वजह से वह पुलिस को मामले की सूचना नहीं दे पाए थे. हालांकि, 20 दिसंबर को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धर्मशाला कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश पठानिया का कहना है कि पिछले साल छात्रा कॉलेज में फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी. लेकिन वह फेल हो गई थी औऱ फिर सेकंड ईयर में दाखिले मांग कर रही थी. उन्होंने कहा कि फेल होने के बाद से छात्रा परेशान औऱ डिप्रेशन में थी. छात्रा के परिजनों ने रैगिंग और अन्य किसी तरह की शिकायत नहीं दी थी. उन्होंने कहा कि कॉलेज के टीचर्स ने छात्रा के परिजनों पर धमकाने के आरोप लगाए थे औऱ मौखिक में इसकी जानकारी दी थी. उधर,एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने कहा कि छात्रा के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है और आरोपियों से पूछताछ की जाएगी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.