उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत माघ मेला की वजह से रेल मंडल से चलने वालीं कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। ट्रेन संख्या 18609–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 7 जनवरी से 11 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दया
मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का वाराणसी, ज्ञानपुर रोड और प्रयागराज स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा तथा परिवर्तित मार्ग पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव होगा। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन 10.30 बजे और प्रस्थान 10.35 बजे होगा।
प्रयागराज एवं वाराणसी स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा
ट्रेन संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-एक्सप्रेस 13 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर–प्रयागराज छिवकी–मिर्ज़ापुर–पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का प्रयागराज एवं वाराणसी स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा तथा परिवर्तित मार्ग पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव होगा । प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन 15:45 बजे एवं प्रस्थान 15:50 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 12366-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का 7 जनवरी तक नामकोम स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा। (प्रतीकात्मक फोटो)
कई ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ व आंशिक समापन
मंडल के स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य केकारण ट्रेन संख्या 12365 पटना- जनशताब्दी एक्सप्रेस का 7 जनवरी तक नामकोम स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। इस ट्रेन का नामकोम स्टेशन पर आगमन समय 13.50 बजे निर्धारित है। उक्त अवधि के दौरान इस ट्रेन का नामकोम के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
ट्रेन संख्या 12366 -पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का सात जनवरी तक नामकोम स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा। इस ट्रेन का नामकोम स्टेशन से प्रस्थान समय 14:30 बजे निर्धारित है। उक्त अवधि के दौरान इस ट्रेन का-नामकोम के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.