Himachal Budget Session: हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर विधानसभा में जल जीवन मिशन के पैसे से 12 रेस्ट हाउस बने, 26 करोड़ खर्च हुए. केंद्र ने राशि रोक दी क्योंकि पैसा पानी योजनाओं के लिए था. मिशन अधूरा, 1200 करोड़ लंबित. डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा में इस बात की जानकारी दीऔर कहा कि केंद्र ने 1200 करोड़ रुपये का भुगतान रोक दिया है.
धर्मपुर विधानसभा के ध्वाली में बनाया गया रेस्ट हाउस.
केंद्र ने कहा कि ये पैसा पीने के पानी की योजनाओं के लिए था, ना की रेस्ट हाउस बनाने के लिए. गौरतलब है कि बीती सरकार में धर्मपुर विधानसभा से उस समय के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर जल शक्ति मंत्री थे.
अब धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चन्द्रशेखर ने जल जीवन मिशन को लेकर सवाल पूछा था. मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल के लिए 6395 करोड़ स्वीकृति किए गए थे, इसमें से हिमाचल को 5167 करोड़ रुपए मिले. पूर्व की बीजेपी सरकार ने मिशन पूरा किए बिना ही केंद्र को बताया कि हिमाचल में मिशन पूरा हो गया है और इसके चलते जल जीवन मिशन का 1200 करोड़ रुपए की राशि लंबित हो गई है.
सच्चाई ये है कि पूर्व सरकार के समय जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई कई योजनाएं पूरी ही नहीं हुई है. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस संबंध में कई बार केंद्रीय मंत्री से भी बात की गई है, लेकिन केंद्र का कहना है कि आपने तो बता दिया था कि मिशन पूरा हो गया है, इसलिए ये पैसा रोका गया है. गौरतलब है कि धर्मपुर विधानसभा से पूर्व में करीब सात बार के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर रहे हैं और वह बीती सरकार में जलशक्ति और बागवानी मंत्री थे.
आरडीजी पर घमासान जारी है
उधऱ, दून से कांग्रेस विधायक राम कुमार ने सदन में बीजेपी पर आरोप लगाया औ कहा कि प्रदेश में वित्तीय आपदा लाने का प्रयास कर बीजेपी रही है औऱ हिमाचल का गला घोंटने का काम किया जा रहा है. आरडीजी बंद होने पर पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने चर्चा के दौरान सदन में कहा कि क्या हिमाचल की भौगोलिक स्थिती बदल गई है, क्या हिमाचल की कठिनाइयां कम हो गई हैं, आरडीजी बंद होना केवल आर्थिक मुद्दा नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय का प्रश्न है. संघीय ढांचे के तहत केंद्र सरकार राज्यों की वास्तविक जरूरतों का सम्मान करे, हिमाचल को अलग दृष्टि से देखा जाना चाहिए. मंत्री बोले कि हम सब हिमाचल के लिए एक साथ इक्ठ्ठा होकर प्रधानमंत्री से मिलें, चाहे जय राम ठाकुर के नेतृत्व में मिले.
विपक्ष में केवल रणधीर शर्मा ने सही बात कही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.